scriptप्रदेश के चुनावी साल में मुख्यमंत्री राजे ने शेखावटी वासियों को दी बड़ी सौगात, सीकर पहुंचा ‘गौरव रथ’ | CM Raje Rajasthan gaurav yatra in Sikar latest Update | Patrika News

प्रदेश के चुनावी साल में मुख्यमंत्री राजे ने शेखावटी वासियों को दी बड़ी सौगात, सीकर पहुंचा ‘गौरव रथ’

locationसीकरPublished: Sep 24, 2018 04:56:43 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

सीकर ।

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चल रही राजस्थान गौरव यात्रा का रथ सोमवार को शेखावटी के दौरे पर रहा। मुख्यमंत्री राजे की विजय यात्रा सोमवार को सीकर पहुंची। सीएम राजे करीब एक बजे हेलीकॉप्टर के जरिए मंडावा से फतेहपुर हेलीपेड पहुंची। जहां से रथ पर सवार होकर राजे चमडिय़ा कॉलेज स्थित सभा स्थल पहुंची।
सीएम राजे ने सीकर में जनसंबोधन किया। राजे ने यहां अपनी साढे चार साल की उपलब्धियां गिनाने के साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री राजे ने यहां चुनावी घोषणा भी की। राजे ने फतेहपुर को अक्टूबर तक नहरी पानी दिलाने के साथ शेखावाटी विश्वविद्यालय का भवन और मेडिकल कॉलेज की शुरुआत भी अगले साल तक करने की घोषणा की।
Read : प्रदेश में जमकर बरसे मेघ, जानें राजस्थान में कहां हुई कितनी बारिश

सीएम राजे ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल में प्रदेश को बीमार कर दिया और यह बीमारी वह एक बार में नहीं मिटा सकती है। कांग्रेस की निशुल्क दवा योजना पर निशाना साधते हुए राजे ने उसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया। कहा कि 500 करोड़ की निशुल्क दवा योजना के मुकाबले हमने भामाशाह योजना में 2100 करोड़ से लोगों को इलाज कराया।
Read : पायलट का आरोप- मीना और मीणा के नाम पर विवाद पैदा कर बीजेपी ने हजारों युवाओं को किया नौकरियों से वंचित

फतेहपुर में भाजपा का विधायक नहीं होने के बावजूद विकास करने की बात दोहराते रहने के साथ सीएम राजे ने छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म पर फांसी की सजा का कानून बनाने जैसी उपलब्धियों को भी गिनाया। संबोधन के बाद सीएम राजे ने सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों को भी मंच पर बुलाकर उनसे वार्ता की। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से लक्ष्मणगढ़ के लिए रवाना हो गई।
Read : CM Raje in SIkar : ‘बागी’ राजकुमारी की शाम तक BJP में हो सकती है वापसी, जानिए गौरव यात्रा का LIVE Update

ट्रेंडिंग वीडियो