scriptभाजपा प्रदेश मंत्री ने लगाए कांग्रेस पर ये गंभीर आरोप | bjp state secratory press confrence | Patrika News

भाजपा प्रदेश मंत्री ने लगाए कांग्रेस पर ये गंभीर आरोप

locationसीकरPublished: Jul 22, 2019 06:23:53 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधिच ने कहा कि कांग्रेस राज में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। कांग्रेस राज में प्रदेश की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

sikar news

भाजपा प्रदेश मंत्री ने लगाए कांग्रेस पर ये गंभीर आरोप

सीकर.

भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधिच ने कहा कि कांग्रेस राज में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। कांग्रेस राज में प्रदेश की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। वे रविवार को सीकर में भाजयुमो की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कह कि कांग्रेस नेताओं को आपसी झगड़े से ही फुर्सत नहीं है। एेसे में जनता की समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। दाधिच ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो घोषणा की वह ज्यादातर अधूरी है। शेखावाटी इतना बड़ा क्षेत्र होने के बाद भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत युवा मोर्चा है। अब तक प्रदेश में ११ लाख से अधिक नए सदस्य बने है। इनमें से अधिकतर युवा है। उन्होंने युवा विद्यार्थियों को भी जोडऩे का आह्मन किया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़ व युवा मोर्चा सीकर के प्रभारी करणसिंह ने कहा कि सीकर की टीम हमेशा लक्ष्य से आगे बढक़र काम करने वाली है।
इस बार सीकर के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में नया रेकार्ड कायम करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था, लेकिन प्रदेश के ज्यादातर किसानों को अभी तक राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के कारण युवाओं की आस भी टूट हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था तो प्रदेशभर में मजाक बन गई है।
भाजपा के सदस्यता अभियान के संयोजक व पूर्व विधायक गोरधन वर्मा , पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रतनलाल सैनी , जिला मंत्री नंदकिशोर सैनी ने अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विस्तारक राकेश शर्मा, महेश खोखर, सीकर युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र महरिया, जिला महामंत्री श्रीराम बिजारणियां, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट रतन मूंडवाड़ा, संदीप दीक्षित, जयसिंह, अजय जोशी, राजेश जांगिड़ कानाराम, विजय सैनी, सुशील सैनी, प्रदीप जाखड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो