script

ईवीएम खुलते ही खिलने लगा कमल, सीधी लोकसभा से भाजपा की रीती पाठक चल रही 1 लाख वोट से आगे

locationसीधीPublished: May 23, 2019 02:16:17 pm

Submitted by:

suresh mishra

ईवीएम खुलते ही खिलने लगा कमल, सीधी लोकसभा से भाजपा की रीती पाठक चल रही 1 लाख वोट से आगे

sidhi election 2019 winner lok sabha election result 2019 live update

sidhi election 2019 winner lok sabha election result 2019 live update

सीधी। जिस दिन का इंतजार पूरे देश की जनता को था वो दिन आ ही गया। आज सुबह इवीएम खुलने के साथ ही ज्यों ज्यों मतगणना आगे बढ़ती गई लोगों में उत्साह बढ़ता ही गया। हर ओर मोदी ही मोदी के नारे लग रहे थे। विपक्षी खेमे में दिन चढऩे के साथ ही सन्ïनाटा छाता गया। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, एक दो विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह बढ़त बनाने में कामयाब जरूर हुए लेकिन ओवर ऑल मतगणना देखा जाय तो भाजपा प्रत्याशी को टक्ïकर देते नजर नहीं आए।
दोपहर डेढ़ बजे तक हुए मतगणना में सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह से आगे रहीं। इस समय तक भाजपा प्रत्याशी को कुल 225490 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 128317 मत मिले। इस तरह 97193 मतों से भाजपा प्रत्याशी आगे रहीं।
सतना में गणेश काल
सतना लोकसभा सीट पर शुरूआती दौर से भाजपा को बढ़त मिली हुई है। जिन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़त की उम्मीद थी, वो भी बेमानी रही। भाजपा ने उन पॉकेट पर भी बड़ी बढ़त बनाने में सफल रही। दोपहर करीब 12.30 बजे तक 3.40 लाख मतों की गिनती हो चुकी थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को 179444, कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम को 108029 व बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा को 33221 मत मिले हैं।
रीवा में जर्नादन आगे
रीवा संसदीय सीट पर भी भाजपा को शुरूआती दौर से बढ़त मिली हुई है। भाजपा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा ने बड़े पैमाने पर बढ़त मिल चुकी है। दोपहर 12.30 बजे तक 1.88 लाख मतों की गिनती हो चुकी है। जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा को 106225 मत और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी 50441 मत मिले हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो