scriptएक सप्ताह मे नगर पालिका वसूलेगी चार करोड़ रूपए | 4 million rupees in a week to recover municipality | Patrika News

एक सप्ताह मे नगर पालिका वसूलेगी चार करोड़ रूपए

locationसीधीPublished: Jul 15, 2019 12:57:16 pm

Submitted by:

op pathak

एक सप्ताह मे नगर पालिका वसूलेगी चार करोड़ रूपए, वसूली के लिए उपखंड अधिकारी गोपद बनास को किया गया नियुक्त, टैक्स न देने पर संपत्ति की होगी कुर्की, कलेक्टर का फरमान

सीधी। नगर पालिका प्रशासक की कमान संभालने के बाद कलेक्टर नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए जुट गए हैं। उनके द्वारा उपखंड अधिकारी गोपद बनास को नगर पालिका का सहायक प्रशासक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें वसूली अधिकारी भी बनाया गया है। वहीं विभिन्न मदों मे बकाया ४ करोड़ रूपए की वसूली सात दिन के अंदर करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से नगर पालिका का टैक्स दबाए बैठे शहर वासियों को अब नपा का टैक्स मजबूर होकर चुकाना पड़ेगा। क्योंकि टैक्स न देने वालो के खिलाफ कलेक्टर के द्वारा संपत्ति की कुर्की करने के भी आदेश दिए गए हैं।
वसूली के साथ विकास कार्य की भी रूपरेखा तय कर ली गई है। प्रत्येक वार्ड में पार्क, शुलभ शौचालय तथा सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए स्थान चिन्हांकन तथा अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नगरपालिका में कार्यपालन यंत्री के रूप में संलग्न किया गया है वे सभी निर्माण कार्यों के लिए 5 इंजीनियरों को संलग्न कर कार्य कर सकेंगे। आदेश की पुष्टि शासन स्तर से कराने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
एक फूड कोर्ट का कराया जाएगा निर्माण-
बताया गया कि सम्राट चौक पर स्थित चौक कुशाभाऊ ठाकरे कांपलेक्स के ऊपर तथा उससे लगी जमीन पर एक फूड कोर्ट का निर्माण कर 50-60 दुकानों का निर्माण किया जाएगा जिसमें इंडौर की 56 दुकानों जैसा खानपान का स्थल विकसित किया जाएगा। शहर के सभी मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। डिवाइडर पर ग्रिल लगाकर पौधरोपण तथा लाईटिंग की जाएगी। सड़क के किनारे पेबर ब्लाक लगाए जाएगे। नालियों की सफाई कर उन्हें ढका जाएगा। मानस भवन का जीर्णोद्धार किया जाकर उसे डबल मंजिल बनाकर अति आधुनिक कला मंच हेतु उपयोगी थियेटर हाल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सर्किट हाउस से एलआईसी चौराहा तक का सूखा नदी में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। कम से कम 10 वार्डों में सामुदायिक भवन तथा उनके साथ संभव होने पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। सभी वार्डों के चौराहे पर सुलभ या सार्वजनिक पेशाब घर का निर्माण किया जाएगा। प्रवेश द्वारों को आकर्षक बनाया जाएगा। लालता चौक के पार्किंग के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये आऊटसोर्स के माध्यम से कार्य हेतु टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
वसूली अधिकारी की लापरवाही से लंबित है कर की राशि-
नगर पालिका को प्राप्त होने वाले करों की वसूली के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक पवन सिंह को प्रभारी लंबे समय से बनाया गया है। जो वसूली मे रूचि नहीं दिखा पाते थे, जिसके कारण लंबे से समय से रसूखदारों के द्वारा कर की राशि जमा नहीं की गई।
भाजपा व कांग्रस भवन का कर वसूलने मे छूटेगा पसीना-
शहर मे कांग्रेस पार्टी कार्यालय का स्वयं का भवन है, जबकि भाजपा कार्यालय नगर पालिका के भवन मे किराए से संचालित हो रही है। भाजपा कार्यालय का किराया सहित टैक्स लंबे समय से नहीं जमा किया गया है, वहीं कांग्रेस कार्यालय का भी टैक्स लंबे समय से नहीं जमा किया गया है। यह राशि ३० लाख रूपए से ज्यादा की है, इसे वसूलने मे प्रशासन को पसीने बहाने पड़ सकते हैंं, वहीं यह भी संभव है कि प्रशासन इन दोनो कार्यालयों से वसूली के लिए हांथ ही न डाले।
फैक्ट फाइल-
नगर पालिका की आय के साधन-
सम्पत्ति कर प्राप्त होने वाले भवन- ४,९६७
समेकित कर प्राप्त होने वाले भवन- ५,५८८
आवासीय प्रयोजन हेतु नल कनेक्सन- २,६९३
व्यवसायिक प्रयोजन हेतु नल कनेक्सन- ३७
दुकानें- ७८१
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो