scriptमनबढ़ रात में जबरिया महिला को उठा ले गए, थोड़ी दूर पर ले जाकर… | Woman gangraped and murdered in UP | Patrika News

मनबढ़ रात में जबरिया महिला को उठा ले गए, थोड़ी दूर पर ले जाकर…

locationसिद्धार्थनगरPublished: Jan 02, 2019 08:46:23 pm

दरिंदगी

rape

rape

कैंपियरगंज में रात में चहारदीवारी फांदकर अपराधियों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार के बाद बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। घर में घुसने पर महिला के पति को भी मारकर बेहोश कर दिया गया। पीड़ित परिवार सिद्घार्थनगर का रहने वाला है।
कैंपियरगंज में स्थित एक धार्मिक संस्था में सिद्धार्थनगर का युवक अपने परिवार संग रहता है। वह यहीं सेवादारी कर अपनी आजीविका चलाता। सोमवार की देर रात में अचानक से कुछ लोग धार्मिक संस्था के परिसर में घुस आए। ठंड अधिक होने की वजह से पति-पत्नी वहीं परिसर में ही आग सेंक रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने युवक के सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया। वह वहीं गिर पड़ा। अभी पत्नी कुछ समझ पाती बदमाश उसे उठा कर पास ही लेकर गए। वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला रोती-तड़पती और विरोध करती रही लेकिन बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा। कुछ ही देर में वह निढाल हो गई। इधर, जब युवक को कुछ देर में होश आया तो वह अपनी पत्नी को खोजते हुए पहुंचा। कुछ दूर पर उसकी पत्नी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। तत्काल उसने आसपास के लोगों को जगाया। एंबुलेंस और पुलिस को बुलाया गया। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो