scriptWeather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे के अंदर गरज के साथ होगी बारिश | Weather condition changed heavy rain with thunderstorms in 24 hours Aaj Ka Mausam | Patrika News
श्रावस्ती

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे के अंदर गरज के साथ होगी बारिश

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक- दो जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है।

श्रावस्तीFeb 11, 2024 / 03:32 pm

Anand Shukla

Weather condition changed heavy rain with thunderstorms in 24 hours

Weather Update Today

उत्तर भारत में ठंड अभी गई नहीं है। लेकिन एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिर सकती है। हालांकि, आज का मौसम शुष्क रहेगा मगर ठंड बनी रहेगी। सुबह- शाम को लोगों को ठंड का एहसास होगा। इस दौरान हवाएं भी चलेंगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 13 फरवरी तक बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 12 से 14 फरवरी तक छिटपुट हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेंगी और बारिश होगी।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आरडब्ल्यूएफसी नई दिल्ली के अनुसार, 10 फरवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज लोगों की सुबह धुंध भरी होगी और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज
पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से धूप का असर दिखने लगा है। इससे अधिकतम पारा 23.7 डिग्री तक पहुंच गया था। पार्कों, रिवर फ्रंट से घरों और दफ्तरों की छतों पर लोग धूप का आनन्द लेते दिखाई देते हैं। धूप में बीते दिनों के मुकाबले तल्खी ज्यादा थी। शाम होते ही सर्द हवाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। जहां शाम चार बजे तक तापमान 19 डिग्री था, सात बजे लुढ़कर 15.2 पर आ गया। सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। दिन-रात के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:

Hindi News/ Shravasti / Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे के अंदर गरज के साथ होगी बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो