scriptवेलकम! दूरियां बनेंगी नजदीकियां…रफ्तार को लगेंगे पंख। कैसे जानिए | Welcome Distances will become closeness...speed will gain wings. how | Patrika News
शिमला

वेलकम! दूरियां बनेंगी नजदीकियां…रफ्तार को लगेंगे पंख। कैसे जानिए

हिमाचल: 22 पुल निर्माण के लिए 139.78 करोड़ रुपए जारीशिमला. हिमाचल के चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन व ऊना जिले में वो दिन दूर नहीं जब चारों ओर एक,दो या तीन नहीं बल्कि बाइस ऐसे पुल बनेंगे, जिससे पूरे प्रदेश की ही अलग छटा नजर आएगी। इन पुलों के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश में आवागमन में ना केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा। एक रिपोर्ट

शिमलाMar 16, 2024 / 01:33 am

satyendra porwal

वेलकम! दूरियां बनेंगी नजदीकियां...रफ्तार को लगेंगे पंख। कैसे जानिए

वेलकम! दूरियां बनेंगी नजदीकियां…रफ्तार को लगेंगे पंख। कैसे जानिए

विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान
प्रदेश के पांच जिलों में 22 पुल निर्माण के लिए 139.78 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह धनराशि चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन व ऊना जिले में पुल निर्माण पर व्यय की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य में अधोसंरचना विकास को ध्यान में रखते हुए केंद्र के समक्ष प्रदेश हित के मुद्दों को उठाया जाता रहा है, अब केंद्र ने सम्पर्क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
पर्यटकों के लिए प्रदेश भ्रमण होगा सुगम
उन्होंने कहा कि वे स्वयं कई बार प्रदेशवासियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों एवं प्रदेश के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। इसको लेकर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं के लिए 139.78 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने के लिए केंद्र सरकार एवं गडकरी का प्रदेश सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा पर्यटकों के लिए भी प्रदेश भ्रमण सुगम होगा।
जिला- राशि करोड़ में -पुल
चम्बा 3.19 -1
कुल्लू 7.11 -1
सोलन 16.79 -4
कांगड़ा 39.19 -5
ऊना 73.50 -11

Home / Shimla / वेलकम! दूरियां बनेंगी नजदीकियां…रफ्तार को लगेंगे पंख। कैसे जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो