script16 घंटे बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल। जानिए | Manali-Keylong road restored after 16 hours. Learn | Patrika News
शिमला

16 घंटे बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल। जानिए

हिमाचल: ऊंचाई वाले भागों में हिमपात के आसारशिमला. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात व अन्य कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर 13 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले भागों में हिमपात के आसार हैं।

शिमलाMar 13, 2024 / 02:07 am

satyendra porwal

16 घंटे बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल। जानिए

16 घंटे बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल। जानिए

भूस्खलन से आई थी राह में परेशानी,मशीनरी जुटी
सिस्सू में सेल्फी प्वाइंट के पास भूस्खलन के चलते बाधित हुआ मनाली-केलांग मार्ग 16 घंटे बाद बहाल हो गया है। सोमवार देर रात से भूस्खलन के चलते मंगलवार दोपहर तक बंद रही। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने में जुटी। करीब 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल किया गया। इससे लाहौल के लोगों ने राहत की सांस ली है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सड़क पर फिसलन को लेकर वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया है। सुबह 9 से शाम 4 बजे केवल फोर बाई फोर वाहन मनाली-केलांग सड़क पर चल सकेंगे। उधर, चंबा जिले में किलाड़ मुख्यालय में 10.16 से लेकर ऊपरी चोटियों में 20.32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद एक बार फिर से जनजातीय क्षेत्र पांगी शीतलहर की चपेट में आ गया है। कई पंचायतों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिमला में गरज के साथ झमाझम
आगामी 14 मार्च को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार शाम से गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बारिश-हिमपात से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भटियात, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, रिवालसर, गोहर, करसोग, सरकाघाट, सुंदरनगर), सुन्नी, नालदेहरा, कुफरी, चायल, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई आदि स्थानों पर ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मंडी जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई। आगामी 15 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।

Home / Shimla / 16 घंटे बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल। जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो