scriptखुशखबर…अब वादियों में निखरेगी प्रतिभा। जानिए | Good news...now talent will blossom in the valleys. Learn | Patrika News
शिमला

खुशखबर…अब वादियों में निखरेगी प्रतिभा। जानिए

हिमाचल: खेलो इंडिया केन्द्र के आवेदन आमंत्रितशिमला. खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अब हिमाचल की भी भागीदारी रहेगी। भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने में अब हिमाचल भी दमखम से तैयार होगा। हिमाचल की राजधानी शिमला में खोले जाने वाले खेलो इंडिया केन्द्र के लिए मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित लोगों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शिमलाMar 15, 2024 / 01:54 am

satyendra porwal

खुशखबर...अब वादियों में निखरेगी प्रतिभा। जानिए

खुशखबर…अब वादियों में निखरेगी प्रतिभा। जानिए

खेलो इण्डिया केन्द्र खुलेगा
हिमाचल प्रदेश के जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने बुधवार को बताया कि शिमला में खेलो इण्डिया केन्द्र खोला जाना है, इसके लिए फॉर्म खेलो इंडिया साइट से डाउनलोड करके निम्न रूप से इंगित प्रतियां संलग्न करते खेलो इण्डिया सेन्टर के फॉर्म नम्बर पूर्ण रूप से भर के सभी दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति सभी दस्तावेजों को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 18 मार्च तक उपलब्ध कराए।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी
खेलो इण्डिया सेन्टर के आवेदन आमन्त्रित करने के लिए प्रार्थी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण की शिक्षा प्राप्त किए हो। प्रार्थी को खिलाडिय़ों की सूची एवं आधार की प्रति सहित फार्म के साथ संलग्न करना होगा, प्रार्थी को संस्था से अनुभव का प्रमाण पत्र भी सलंग्न करना होगा, प्रार्थी प्रशिक्षक के रूप में खेलो इण्डिया के पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए, जिसके लिए उसे आईडी फार्म पर अंकित करनी होगी।

Home / Shimla / खुशखबर…अब वादियों में निखरेगी प्रतिभा। जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो