scriptगामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो… | sheopur | Patrika News
श्योपुर

गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो…

-कूनो से फिर खुशखबर…10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने जन्मे थे शावक

श्योपुरMar 18, 2024 / 11:52 am

jay singh gurjar

गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो...

गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो…

श्योपुर,
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से फिर एक खुश खबर आई है। इस बार खुशखबर ये है कि दक्षिण अफ्रीकी की मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार की सुबह इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि मादा चीता गामिनी ने 10 मार्च को शावकों को जन्म दिया था। इसमें तत्समय 5 शावक होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब एक सप्ताह बाद एक ओर शावक की पुष्टि हुई है।
अब तक कूनो नेशनल पार्क में कुल 27 चीते हो गए हैं। जिनमें 14 शावक और 13 वयस्क (इन वयस्कों में 6 नर व 7 मादा) चीता हैं। इन वयस्क चीतों में 2 चीते नर पवन और मादा वीरा बाहर खुले जंगल में हैं, जबकि शेष 11 बड़े बाड़ों में हैं।
सोमवार को इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है,
गामिनी की विरासत आगे बढ़ी!
खुशी का कोई अंत नहीं है: ये पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं!
गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।
गामिनी के प्यारे छह शावकों के दृश्यों के साथ खुशी साझा करना…
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8uro7w
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है,…
गामिनी की विरासत आगे बढ़ी!
खुशी का कोई अंत नहीं है: ये पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं!
गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।
गामिनी के प्यारे छह शावकों के दृश्यों के साथ खुशी साझा करना…

Home / Sheopur / गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो