scriptसांसद ने महिला को बैठाया ऐसी जगह, देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा | sansad tasassum hasan photo with lady | Patrika News

सांसद ने महिला को बैठाया ऐसी जगह, देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

locationशामलीPublished: Mar 09, 2019 06:12:51 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जहां दुनिया भर में महिलाओं और उनके जज्बे को सलाम किया गया। वहीं शामली जनपद से आई तस्वीरें मन को विचलित करने वाली हैं।

sansad

सांसद ने महिला को बैठाया ऐसी जगह, देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

शामली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जहां दुनिया भर में महिलाओं और उनके जज्बे को सलाम किया गया। वहीं शामली जनपद से आई तस्वीरें मन को विचलित करने वाली हैं। तस्वीरें ऐसी हैं, जिन्हें देखकर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचेगी, क्योंकि यह तस्वीरें उस दिन कैमरे में कैद हुई है, जिस दिन पूरा देश महिलाओं के लिए श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त कर रहा था।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले हुई शराब की ‘किल्लत’, ये बड़ी वजह आई सामने

जनपद शामली का लोकसभा क्षेत्र कैराना है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए राजनैतिक क्षेत्र में भी महिला आरक्षण लागू किया है। गर्व की बात यह है कि इसी के तहत कैराना लोकसभा सीट पर महिला सांसद तब्बसुम हसन काबिज हैं, लेकिन शर्म की बात यह है कि महिला दिवस पर सांसद के दरबार में एक फरियादी महिला एक तस्वीर में जमीन पर घुटनों के बल बैठी हुई नजर आई।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले से भी उड़ान भरेंगे विमान, पीएम मोदी बोले- ये होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, देखें वीडियो

ये तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ ब्यां कर रही है, जिसकी व्यथा को शब्दों में पिरोना इतना भी आसान नहीं है। गंभीर बात यह भी है कि जमीन पर बैठी महिला की यह तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खुद महिला सांसद के दरबार में कैद हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो