script

ऐसा क्या हुआ कि बीच रोड़ पर रोक लिया कलेक्टर को

locationशाजापुरPublished: Sep 27, 2018 09:52:22 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बताई समस्या

patrika

ऐसा क्या हुआ कि बीच रोड़ पर रोक लिया कलेक्टर को

शाजापुर.

शहर से निकले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत सुधरने का नाम नही ले रही है। शहर में ६ किमी होकर गुजरा नेशनल हाइवे पर अनेक जगह गड्ढे हो गए, जो अब जानलेवा साबित हो रहे है। उक्त गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं सामने आती है। वहीं पेंचवर्क के नाम पर डाली गई मूरम अब लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। हाईवे पर बन रहे धूल के गुबार लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं। हाईवे का डामरीकरण कर पेंचवर्क करने के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को अद्र्धनग्न होकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता धरने पर भी बैठे। साथ हाईवे से गुजरने वाले अधिकारियों को रोककर जर्जर हाईवे को सुधरवाने की बात भी कहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के वाहन को भी बीच हाईवे पर रोक लिया और हाईवे पर हो गड्ढे, फेल रही चूरी और उड़ते धूल के गुबार से अवगत कराया। कलेक्टर ने जल्द ही एनएचआई से बात कर हाईवे का पेंचवर्क कराने की बात कही।
बता दें कि शहर से निकले हाईवे पर 2 किलोमीटर मार्ग की हालत बहुत खराब है। प्रतिदिन इसी मार्ग से जिले के आला अधिकारी भी गुजरते हैं। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जो वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बारिश के दौरान एनएचएआई द्वारा पेंचवर्क किया गया, जिसमे मुरम और गिट्टी डालकर औपचारिकता की गई। इसके बाद मार्ग पर पुन: गड्ढे हो गए और मुरम और मिट्टी उखाडऩे से हाईवे की हालत जर्जर हालत में पहुंच गई। धूल के गुबार से लोगों की सेहत बिगड़ रही हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बस स्टैंड ट्रेफिक पाइंट के पास अद्र्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन चलता रहा। साथ ही हाईवे के करीब धरने पर भी बैठे।

कलेक्टर को रोक सौंपा ज्ञापन
जिला शिक्षा कार्यालय से लेकर लेकर कृषि उपज मंडी तक एबी रोड की हालत बेहद खराब है। यह है कि 2 किमी का सफर तय करने में राहगीरों को बेहद परेसानी उठनी पड़ती है। जिम्मेदारों को ध्यान दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एबी रोड़ पर अद्र्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीकांत बनोठ की गाड़ी भी बीच हाईवे पर रोक ली। जहां पार्टी जिला संयोजक विवेक शर्मा और विधायक प्रत्याशी जिया लाला ने हाईवे की समस्या के बारे में कलेक्टर को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर बनोठ ने जल्द से जल्द समस्या हल करवाने का अश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को बताया कि उड़ती धूल के गुब्बारे राहगीरों स्वास्थ्य पर ***** असर डाल रहे है। जिससे स्वास, दमा, चरम रोग, आंख, फेफड़ों की गंभीर बीमारी हो रही है। साथ ही व्यापरी, अस्पताल, मंदिर और मस्जिद में जाने वाले श्रद्धालु, ट्राफिक पुलिस, स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र सरकारी कर्मचारियों एवं आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार समस्या को हल करने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहे है। इस दौरान जिला सह संयोजक जितेंद्र तोणगरिया, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष वकील खान, जिला महिला संयोजक निर्मला सेंगर, जिला सचिव प्रेम नारायण कुशवाह, संतोष मालवीय, वसीम मेव, जिला प्रवक्ता मोहन शर्मा सहित आमजन धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो