scriptहादसे के पहले जाग गए जिम्मेदार, आए दिन होती थी घटनाएं | Was awakened before the accident, was responsible events | Patrika News

हादसे के पहले जाग गए जिम्मेदार, आए दिन होती थी घटनाएं

locationशाजापुरPublished: Jul 06, 2018 09:23:04 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

गांधी हॉल के मुख्य द्वार पर स्थित छज्जे से आए दिन गिरता रहता था प्लास्टर

patrika

political,Higher secondary,religious,municipality,Gandhi Hall,Social Program,

शाजापुर. शहर के हायर सेकंडरी ग्राउंड के समीप स्थित गांधी हॉल में प्रवेश द्वार पर स्थित छज्जा लंबे समय से जर्जर हो रहा था। इस छज्जे से आए दिन प्लास्टर गिरता रहता था। इसके चलते नगर पालिका ने उक्त छज्जे को जमींदोज कर दिया।

आए दिन होता है कार्यक्रमों का आयोजन

गौरतलब है कि गांधी हॉल में शहर के विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन आए दिन होता है। इस तरह के आयोजनों में बड़ी संख्या में यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसमें अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक शामिल रहते है। ऐसे में सभी को गांधी हॉल के मुख्य के प्रवेश द्वार से ही होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में जर्जर हो रहे छज्जे के कारण किसी भी दिन बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती थी। लगातार जर्जर होते जा रहे इस छज्जे को नपा ने तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि जर्जर हो रहे छज्जे के कारण किसी भी दिन हादसा हो सकता था। इसके चलते इसे तोड़ा गया है।

गांधी हॉल की जगह बनेगा ऑडिटोरियम
नपा के अनुसार गांधी हॉल की जगह पर एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। जल्द ही टेंडर खोलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस निर्माण में गांधी हॉल में बैठक व्यवस्था, मंच, साउंड की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ताकि यहां पर होने वाले किसी भी आयोजन को लेकर कोई परेशानी नहीं आए।

इनका कहना है
गांधी हॉल का छज्जा इतना जर्जर हो गया था कि वो कभी भी गिर जाता। इससे हादसे की संभावना को देखते हुए उसे तोड़ दिया गया है। गांधी हॉल के स्थान पर आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए है। टेंडर खुलने के बाद इसका निर्माण कराया जाएगा।
– शीतल भट्ट, अध्यक्ष, नगर पालिका-शाजापुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो