scriptबंदियों को बताया कैसे होता है राजयोग | Prisoners To Told How does it happen Rajyog | Patrika News

बंदियों को बताया कैसे होता है राजयोग

locationशाजापुरPublished: Jun 19, 2018 09:12:21 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों और ब्रह्मकुमारों ने दिया प्रशिक्षण

patrika

बंदियों को बताया कैसे होता है राजयोग

शाजापुर.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत मंगलवार को जिला जेल में बंदियों को राजयोग प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी प्रतिभा बहन, राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी पूनम बहन, ब्रह्मकुमार दीपक, मनोहर नायक, मंजू अंबावतिया सहित अन्य उपस्थित थे।

राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी प्रतिभा बहन ने राजयोग के बारे में बताया कि आत्मा का परमात्मा के साथ मन व बुद्धि से मिलन ही सच्चा राजयोग है। मन को ईश्वर में लगाने के लिए मन को पहले स्वच्छ बनाना होगा। इसके लिए बुद्धि को सब बातों से हटाकर एकाग्र कर फिर सच्चे मन से परमात्मा को याद करना है। ब्रह्मकुमारी पूनम बहन ने आत्मा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि वास्तव में हम सब आत्मा है जो परमधाम से इस सृष्टी पर अपना काम करने के लिए आए है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीआर अंबावतिया ने भी अपने जीवन पर राजयोग के प्रभाव के अनुभव को सभी के साथ साझा किया। मंच का संचालन प्रो. डीडी वरियाणी ने किया। इस दौरान जेल के महिला-पुरुष बंदियों ने राजयोग का अभ्यास भी किया। अंत में कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का जेलर जीएस गौतम ने माना।

प्रतिदिन होता है योगाभ्यास
जेलर गौतम ने बताया कि जेल में प्रतिदिन सुबह 7-8 बजे तक नियमित योगाभ्यास किया जाता है। इसमें जेल प्रहरी और बंदी सभी को योगाभ्यास कराते है। मंगलवार सुबह योगाभ्यास के बाद सुबह 8-9 बजे तक ब्रह्मकुमारी आश्रम से आई बहनों ने सभी बंदियों को राजयोग का महत्व बताते हुए राजयोग का अभ्यास भी कराया। इसके बाद सुबह 9-10 बजे तक आनंद मंत्रालय की ओर से अल्पविराम के बारे में सभी को जानकारियां दी गई।

विश्व योग दिवस पर होगा आयोजन
जेलर गौतम ने बताया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला जेल परिसर में भी सामूहिक रूप से योगा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन योग का प्रशिक्षण लेने वाले बंदियों सहित जेल प्रहरी व अन्य भी मिलकर एक साथ योग करेंगे। इस आयोजन को लेकर भी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ बंदी भी योग शिक्षा देने में निपूण हो चुके है जो अन्य बंदियों को प्रशिक्षण दे रहे है। ताकि बंदियों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो