scriptराज्यस्तर पर 18 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर, जाने क्या? | At the state level, 18 players will show their talent, what will you do? | Patrika News
शाजापुर

राज्यस्तर पर 18 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर, जाने क्या?

किसी खिलाड़ी के लिए जितनी जरूरी प्रैक्टिस होती है उतना ही जरूरी होता है
प्रोत्साहन। इसी के दम पर कमजोर खिलाड़ी भी समय आने पर सोच से परे
प्रदर्शन कर जाता है। ऐसा ही कुछ किया है कौटिल्य एजुकेशन के खिलाडिय़ों ने।
संभागस्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर जिले से 18  खिलाडिय़ों का
चयन हुआ है, इसमें 13 खिलाड़ी कौटिल्य के हैं।

शाजापुरAug 01, 2017 / 11:46 pm

ऋषि शर्मा

At the state level, 18 players will show their tal

At the state level, 18 players will show their talent, what will you do?

शाजापुर. किसी खिलाड़ी के लिए जितनी जरूरी प्रैक्टिस होती है उतना ही जरूरी होता है प्रोत्साहन। इसी के दम पर कमजोर खिलाड़ी भी समय आने पर सोच से परे प्रदर्शन कर जाता है। ऐसा ही कुछ किया है कौटिल्य एजुकेशन के खिलाडिय़ों ने। संभागस्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर जिले से 18 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, इसमें 13 खिलाड़ी कौटिल्य के हैं।
मप्र शालेय क्रीड़ा स्पर्धा अंतर्गत 29 व 30 जुलाई को कूडो की संभागस्तरीय स्पर्धा हुई थी। इसमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम व शाजापुर की टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तर के लिए टीम चुनी गई। इसमें से 13 खिलाड़ी कौटिल्य एजुकेशन के हैं। ये 26 से 30 अगस्त तक होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता स्पर्धा में शाजापुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाडिय़ों में जूनियर वर्ग से लोकेश चौहान, शिवराज पंवार, मयंक परमार, महिमा गोस्वामी, शीतल मकवाना, दिव्य सोनी शामिल हैं। सीनियर वर्ग से शेख फैजान, आकाश विश्वकर्मा, रागिनी हाड़ा, भावना वीरपरे, नवांशा जायसवाल, आरती अग्रवाल व योगेश हैं।
खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
चयनित खिलाडि़यों का स्कूल प्रबंधन ने सम्मान समारोह किया। स्कूल संचालक ब्रजेश यादव ने कहा पहले कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब और पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी योग्यता साबित करना होती है। संचालिका शशि यादव, प्राचार्य थॉमस जॉन, वाइस प्रिंसिपल नरेंद्रसिंह डोडिया, एड मिनिस्ट्रिटव अरविंद यादव, कोच राजीव लोचन मौजूद थे।

Hindi News/ Shajapur / राज्यस्तर पर 18 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर, जाने क्या?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो