script9 बार यहां भगवा रंग का चढ़ा जादू, 2 बार ही चला पंजा | 9 times bjp climb magic, congress twice only | Patrika News

9 बार यहां भगवा रंग का चढ़ा जादू, 2 बार ही चला पंजा

locationशाजापुरPublished: May 21, 2019 12:33:10 am

Submitted by:

rishi jaiswal

देवास-शाजापुर लोकसभा सीट पर रहा है भाजपा का कब्जा, इस बार का फैसला हुआ इवीएम में बंद, दोनों दल कर रहे नतीजे का इंतजार

patrika

Loksabha Election,mp election,

शाजापुर. देवास-शाजापुर लोकसभा सीट के चुनाव १९ मई को संपन्न हो गए हैं। इस सीट से मैदान में उतरे सभी ६ उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य इवीएम में कैद हो गया, जो २३ मई को मतगणना के बाद खुलेगा। देवास-शाजापुर सीट भाजपा का गढ़ माना गया है, यही वजह है कि यहां से बीते ३७ सालों में हुए ११ बार हुए सांसद के चुनाव में ९ बार भाजपा के सांसद बने हैं। मात्र दो बार ही कांग्रेस अपने उम्मीदवार को जीत दिला पाई है। इस बार इस सीट पर भाजपा के महेंद्रसिंह सोलंकी और कांग्रेस प्रहलादसिंह टिपानिया के बीच मुकाबला था। दोनों ने बढ़कर लोकसभा सीट की आठों विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार किया। दोनों ही पार्टी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन देवास शाजापुर की इस सीट पर इस बार जनता अपना सांसद किसे चुनेगी, ये २३ मई को ही पता लगेगा।
देवास-शाजापुर लोकसभा सीट पर बीते ३७ सालों में ११ बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस के उम्मीदवार मात्र दो बार १९८४ में बापूलाल मालवीय और २००९ में सज्जनसिंह वर्मा सांसद बने। २०१४ में भी सज्जनसिंह वर्माचुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर में ढाई लाख से अधिक मतों से हारे। कबीर भजन गायक पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपानिया और जज की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए महेंद्रसिंह सोलंकी, दोनों ही उम्मीदवारों ने जनता को काफी आकर्षित किया।
मतदाताओं के बीच दोनों की जय-जयकार भी हुई तो कुछ मतदाता खामोश भी रहा। अब दोनों ही दलों के साथ आमजन भी २३ मई के परिणाम देखने के लिए उत्सुक हैं।
वर्मा व गेहलोत ४-४ बार बने सांसद
देवास लोकसभा सीट पर फूलचंद वर्मा पांच बार चुनाव लड़े, जिसमें से ४ बार जीत हासिल की। इसी तरह वर्तमान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत भी ५ बार चुनाव लड़े चार बार क्षेत्र के सांसद रहे।
थावरचंद गेहलोत को हराकर सांसद बनने वाले सज्जनसिंह वर्मा को २०१४ में मनोहर ऊंटवाल से ढाई लाख से अधिक वोटों से हराया।
यहां कब-कब कौन बना सांसद
विजेता वर्ष पार्टी
फूलचंद वर्मा १९७७ भाजपा
फूलचंद वर्मा १९८० भाजपा
बापूलाल मालवीय १९८४ कांग्रेस
फूलचंद वर्मा १९८९ भाजपा
फूलचंद वर्मा १९९१ भाजपा
थावरचंद्र गेहलोत १९९६ भाजपा
थावरचंद्र गेहलोत १९९८ भाजपा
थावरचंद्र गेहलोत १९९९ भाजपा
थावरचंद्र गेहलोत २००४ भाजपा
सज्जनसिंह वर्मा २००९ कांगे्रस
मनोहर ऊंटवाल २०१४ भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो