उधर बदायूं में रहने वाले युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। हालांकि परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। एसपी के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
शादी के बाद से ही युवक ससुराल में रह रहा था बदायूं जिले के रहने वाले 38 साल के राजवीर की शादी पांच साल पहले परौर थाना क्षेत्र के गांव तालिकापुर की रहने वाली सोनी से हुई थी। पिछले पांच साल से वह अपनी पत्नी सोनी के मामा वीरपाल के परौर थाना क्षेत्र के गांव तलिकापुर में रह रहा था। उसने अपना अलग मकान भी बनवा लिया था। वह किसानी करता था।
शनिवार रात बंदायू अपने घर से ससुराल लौटा दो दिन पहले 16 फरवरी को राजवीर बदायूं में अपने घर गया था। शनिवार रात 11 बजे राजवीर घर लौटकर वापस ससुराल आया था। उसने अपनी कार ससुराल के बाहर खड़ी कर दी। जैसे ही राजवीर कार से उतरकर ससुराल के घर के बाहर पहुंचा।
तभी उसके उपर अज्ञात लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। राजवीर के चार गोलियां मारी गई। तभी गोली चलने की आवाज आई। पत्नी सोनी भागकर बाहर आई तो घायल पति राजवीर छटपटा रहा था।
दरवाजे पर ही अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोलियों से भूना गोली चलने की आवाज और सोनी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। उसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। राजवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
राजवीर के सिर और पेट में गोलियां लगी हैं। राजवीर के दो भाई सुखवीर, रामवीर और दो बहनें प्रीति और वीना हैं। सुखवीर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजवीर के दो बेटे चार वर्षीय देवांश और तीन वर्षीय सूर्यांश हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
SP शाहजहांपुर घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी, एसओजी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ने परिजनों ने घटना के पीछे के कारणों की जानकारी ली। वहीं मृतक ससुराल वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही अभी तक कोई तहरीर थाने में दी है।
एसपी के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।वहीं एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि, आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।