घटना थाना चौक कोतवाली के नवादा इंदेपुर गांव की है। यहां के रहने वाले अर्जुन की शादी तीन माह पहले तिलहर कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय मानसी से हुई थी। शादी के बाद से ही अर्जुन अपनी नई नवेली दुल्हन को पीटने लगा था। मृतक मानसी के परिजनों के मुताबिक अर्जुन के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। तीन महीने मे कई बार मानसी अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत मे देख चुकी थी। जितनी बार मानसी इसका विरोध करती थी, उतनी बार मानसी को उसका पति पीटता था।
इस मामले में इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।