scriptपति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख नई नवेली पत्नी ने किया विरोध तो पति बन गया हैवान, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट | husband cruelly murdered new wife due to illegal relation with bhabhi | Patrika News

पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख नई नवेली पत्नी ने किया विरोध तो पति बन गया हैवान, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

locationशाहजहांपुरPublished: Sep 22, 2018 12:16:54 pm

Submitted by:

suchita mishra

तीन महीने पहले हुई थी शादी। भाभी के साथ कई बार आपत्तिजनक हालत में देख चुकी थी पत्नी। अक्सर होता था क्लेश। जानिए क्या है पूरा मामला।

murder

murder

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने पत्नी के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बताया जा रहा है कि पति के उसकी भाभी से अवैध संबन्ध थे जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
ये है पूरा मामला
घटना थाना चौक कोतवाली के नवादा इंदेपुर गांव की है। यहां के रहने वाले अर्जुन की शादी तीन माह पहले तिलहर कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय मानसी से हुई थी। शादी के बाद से ही अर्जुन अपनी नई नवेली दुल्हन को पीटने लगा था। मृतक मानसी के परिजनों के मुताबिक अर्जुन के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। तीन महीने मे कई बार मानसी अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत मे देख चुकी थी। जितनी बार मानसी इसका विरोध करती थी, उतनी बार मानसी को उसका पति पीटता था।
बीती रात फिर मानसी ने फिर से अपने पति को भाभी के साथ कमरे देख लिया जिसके बाद पत्नी ने उसका विरोध किया। पति को पत्नी का विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अर्जुन ने खुद को बचाने के लिए पत्नी की लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। ताकि सबको लगे कि मानसी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मानसी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये कहना है पुलिस का
इस मामले में इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो