script

यूपी के इस शहर में इन डीएम की चर्चा, कहीं बनाते हैं गोल गोल रोटी, कहीं चलाते हैं ई-रिक्शा…पढ़िए ये दिलचस्प खबर!

locationशाहजहांपुरPublished: Aug 08, 2019 11:50:46 am

Submitted by:

suchita mishra

डीएम इंद्र विक्रम सिंह की इन दिनों शाहजहांपुर शहर में खूब तारीफ हो रही है।

DM Indra Vikram Singh

DM Indra Vikram Singh

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में इन दिनों डीएम इंद्र विक्रम सिंह की दिलेरी की खूब चर्चा हो रही है। इसका कारण है कि डीएम कहीं लोगों को ई-रिक्शा चलाते दिखते हैं तो कहीं गोल गोल रोटी बनाते दिखते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
तीमारदारों ने की शिकायत तो पहुंच गए भोजनालय
बुधवार सुबह डीएम सुबह इंद्र विक्रम सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां डीएम जब अस्पताल में भर्ती मरीजों से हाल पूछ रहे थे, तो कुछ मरीजों के तीमारदारों ने खाने में कच्ची रोटी मिलने की शिकायत की। इसके बाद डीएम सीधे अस्पताल परिसर में बने अन्नूपूर्णा भोजनालय पहुंच गए। यहां मरीजों को मिले भोजन की जांच की, भोजनालय की सुविधाओं और साफ सफाई की जांच की। इसके बाद रसोइया से बोले रोटी बनाकर दिखाओ।
DM Indra Vikram Singh
रसोइए की रोटी पसंद नहीं आयी तो खुद बनाकर दिखायी
रसोइये ने जब रोटी बनाई तो डीएम को पसंद नहीं आयी। इसके बाद डीएम ने खुद बेलन हाथ में लिया और वहीं पर सबके बीच गोल गोल रोटी बनाना शुरू कर दिया और रसोइए को रोटी बेलकर और सेंककर दिखायी। फिर समझाया कि रोटी कैसे बनायी जाती है। पतली रोटी और मोटी रोटी को किस तरह सेंका जाता है।
डीएम का अंदाज देख गदगद हुए तीमारदार
जब तक डीएम भोजनालय में मौजूद रहे, अस्पताल प्रशासन घबराया रहा। इसके बाद डीएम ने अपनी बनायी रोटी खुद के साथ आए अधिकारियों को दी और कहा इसकी जांच करके बताएं सही है या नहीं। डीएम के इस अंदाज को देखकर तीमारदार गदगद हो गए और दिन भर अस्पताल में उनकी तारीफों का सिलसिला कायम रहा।
DM Indra Vikram Singh
रैली का शुभारंभ करने पहुंचे तो चलाया ई-रिक्शा
वहीं बुधवार को ही डीएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बैठाकर ई-रिक्शा चलाते दिखायी दिए। नजारा कलेक्ट्रेट परिसर का था। यहां स्वास्थ्य विभाग ने स्तनपान जागरुकता रैली निकाली थी। इस रैली का शुभारंभ करने डीएम इंद्र विक्रम सिंह पहुंचे थे। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखायी, इसके बाद साउंड लेकर चल रहे ई-रिक्शा चालक को उतार दिया। इसके बाद डीएम खुद उसका ई-रिक्शा चलाने लगे। करीब सौ मीटर तक डीएम ने ई-रिक्शा चलाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर चालक की पीठ थपथपाई और ई-रिक्शा वापस कर दिया। इस दौरान सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, बीएसए राकेश कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो