scriptराशि दिलाने का झांसा देकर ४१ महिलाओं से हड़पे १७ लाख | We looted 14 lakhs from 41 women by pretending to get funds | Patrika News
शाहडोल

राशि दिलाने का झांसा देकर ४१ महिलाओं से हड़पे १७ लाख

अंगूठा लगवाकर बैंकों से निकलवा लिया था लोन

शाहडोलJun 01, 2020 / 01:23 pm

ajay gupta

Fines imposed on drivers driving without masks, recovered eight thousand rupees

Fines imposed on drivers driving without masks, recovered eight thousand rupees

आर्थिक सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर ४१ महिलाओं से हड़पे १७ लाख
– दो आरोपी गिरफ्तार, अंगूठा लगवाकर बैंकों से निकलवा लिया था लोन
शहडोल। मुफ्त आर्थिक सहायता दिलाने का प्रलोभन देकर 41 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत ३० मई को चंदोरा नवाटोला निवासी जाहबुन बी पति माहर्रम खान सहित अन्य महिलाओं के साथ सलीम खान निवासी कुदरा टोला, सैटिन कंपनी के आशीष पाठक निवासी शहडोल, क्योस्क संचालक आशीष तिवारी निवासी दरैन एवं अन्य एक युवक द्वारा धोखाधड़ी करते हुए सैटिन कंपनी से मुफ्त आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर 17 लाख 37 हजार रुपए गबन करने का मामला सामने आया। जाहबुन बी के पास लगभग एक वर्ष पूर्व सलीम खान निवासी कुदरा टोला ने शासन द्वारा महिलाओं को खेती-किसानी के काम के लिए ३० हजार रुपए की राशि दिलाने के नाम पर अंगूठा लगवा लिया था। जाहबुन बी के सेंट्रल ग्रामीण बैंक के खाते में सैटिन कंपनी द्वारा 3० हजार रुपए की राशि जमा कराई गई और आरोपियों द्वारा महिला को खाते में जमा राशि को राशि ३ हजार रुपए प्रति हितग्राही के मान से 10 लोगों के लिये दिया जाना बताया गया। राशि को क्योस्क संचालक आशीष तिवारी के माध्यम सेे निकाल कर ३ हजार रुपए की राशि महिला को दी जाकर शेष राशि अपने पास रख ली गई। इस प्रकार सलीम खान, आशीष पाठक, क्योस्क संचालक आशीष तिवारी द्वारा मिली भगत कर महिला को मुफ्त में आर्थिक सहायता देने का प्रलोभन देकर महिला को सैटिन कंपनी में कर्जा दिलाकर राशि हड़प ली गई। आरोपियों ने अन्य 40 महिलाओं को प्रलोभन दिया जाकर सैटिन कंपनी में कर्ज दिलाकर 17 लाख 37हजार रुपए की राशि आरोपियों द्वारा हड़प ली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीधी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, एएसआई शुभवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक समलू सिंह, आरक्षक शिशिर, जीवन कोरी, घनश्याम एवं सुनील की भूमिका रही।

Home / Shahdol / राशि दिलाने का झांसा देकर ४१ महिलाओं से हड़पे १७ लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो