scriptइन राशि वालों को आज अच्छी खबर मिलेगी, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं | Today's rashifal according to astrology | Patrika News
शाहडोल

इन राशि वालों को आज अच्छी खबर मिलेगी, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं

जानें आज का राशिफल

शाहडोलJul 21, 2019 / 11:18 am

amaresh singh

Today's rashifal according to astrology

इन राशि वालों को आज अच्छी खबर मिलेगी , वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं

शहडोल। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। मेष राशि वालों के मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कन्या राशि वालों की शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पं लवकुश प्रसाद शास्त्री से जानें आज का राशिफल।

मेष राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान की खुशी बनी रहेगी। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है। श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें, आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

वृष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। श्री कृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन
सितारों की स्थिति बताती है कि दिन मिलाजुला रहेगा। जोखिम वाले कार्य से बचें। जिनकी ग्रह दशा अच्छी चल रही है उनके कार्य बनेंगे, अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है। सूर्यदेव को जल दें।

कर्क
सेहत का ध्यान रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें नहीं तो नुकसान होगा। निवेश के लिए दिन सही नहीं है। विवादों से दूर रहें।

सिंह
दिन कुल मिलाकर अनुकूल है। आज आपको जीवनसाथी और प्रिय व्यक्तियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। किसी से आपके भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं।

कन्या
आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न हो जाएगा। अपने कार्य पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

तुला
आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से सुख और आनंद मिलेगा। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग बढ़ेगा।

वृश्चिक
आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कोई भी बड़ा फैसला संयम से लें या आज टाल दें।

धनु
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी, यादगार पल साथ गुजारेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे। दिन के अंत तक आज का आप शुभ स्थितियों का अनुभव करेंगे।

मकर
अचानक धन लाभ के योग हैं, अवसर पर नजर रखें। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। सलाह है कि आज का दिन आलस्य में ना गुजारें। मित्रों से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद होगा।


कुंभ
आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा, प्रयास में कमी ना करें। आज तन और मन दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। मनोरंजन और मनोविनोद में दिन का बड़ा भाग गुजरेगा।

मीन
आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें। यात्रा हो सके तो आज टाल दें। मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। परिवार के साथ रहें या मित्रों से साथ अच्छे पल गुजारें, निराशा को हावी ना होने दें।

Home / Shahdol / इन राशि वालों को आज अच्छी खबर मिलेगी, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो