scriptइन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में होगी प्रगति, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार | today rashifal in hindi | Patrika News

इन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में होगी प्रगति, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

locationशाहडोलPublished: Jul 16, 2019 11:11:09 am

Submitted by:

amaresh singh

जानें आज का राशिफल

today rashifal in hindi

इन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में होगी प्रगति, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

शहडोल। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। आज मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कर्क राशि वाले बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। सिंह राशि वालों को संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल।

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन
जीवनसाथी की राय को महत्व दें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकरी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा शुभ विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। माता पक्ष से लाभ होगा।


कर्क
बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय संभव है।

सिंह
संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा, मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक लाभ मिल सकता है।

कन्या
किसी विपरीत विचार वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

तुला
कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक
ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश भी लाभ देगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें।

धनु
यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनंद की प्राप्ति होगी। रोग-मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। भाग्य आज 72त्न तक साथ देगा।

मकर
कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत है। चिंता और अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। भाग्य आज 49त्न तक साथ देगा।

कुंभ
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। लोगों का व्यवहार नम्र और सहयोगपूर्ण रहेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि घर में आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन
आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। खोया या रुका पैसा मिल सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो