मार्को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ Pushprajgarh MLA विधानसभा से तीन बार के विधायक हैं और बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं। फुंदेलाल सिंह मार्को Phundelal Marco एक बार अश्लील पोस्ट करने के मामले में फंस चुके हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी के पूर्व मुख्य सचिव के घर ईडी के छापे की खबर, इकबाल सिंह ने बताया अफवाह फुंदेलाल सिंह मार्को इस आदिवासी इलाके के कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। वे 55 साल के हैं और खासे पढ़े-लिखे भी हैं। उन्होंने तब ग्रेजुएट किया जब इस इलाके में बच्चों को कोई स्कूल तक नहीं भेजता था।
वे पहली बार 2013 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े और भाजपा के सुदामा सिंह 35 हजार वोटों से हरा दिया था। दूसरी बार भी उन्होंने भाजपा के नरेंद्र मरावी को 22 हजार वोटों से हरा दिया था। कांग्रेस ने लंबे समय से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय होने के कारण उन्हें शहडोल सीट से अब लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें- ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता पुष्पराजगढ़ विधानसभा (pushprajgarh vidhan sabha chunav) अनुसूचित जन जाति सीट है जिसपर पिछले विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में था। यहां कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को ने बाजी मार ली। मार्को ने भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम को 4486 वोटों से हरा दिया। मार्को को 68 हजार 020 वोट मिले, जबकि हीरा सिंह को 63 हजार 534 वोट मिले। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र pushprajgarh election 2023 में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ था।
यह भी पढ़ें- कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा पु्ष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह दो साल पहले एक विवाद में फंस गए थे। उनकी एक गलती के कारण राजनीतिक क्षेत्रों में बवाल मच गया। तब विधायक फुंदेलाल ने जिले के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दी थी। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने तस्वीर को डिलीट भी कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav – मोदी के खिलाफ लड़ना चाहते थे पर कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, फिर वापस आए दिग्विजय कहा- ‘गलती से हो गया था’ग्रुप में अश्लील तस्वीरें शेयर होने से मचे बवाल के बाद विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने सफाई देते हुए कहा कि ये गलती से हो गया था। कुछ ही मिनटों में गलती का एहसास होते ही उन्होंने ग्रुप से तस्वीरों को डिलीट भी कर दिया था।