script

चुनावी अदालत में जैतपुर से भाजपा प्रत्याशी मनीषा सिंह क्या बोलीं, देखें वीडियो

locationशाहडोलPublished: Nov 25, 2018 10:30:40 pm

Submitted by:

shubham singh

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के साथ साथ रोजगार पर करेंगे फोकस

patrika chunav adalat

patrika chunav adalat

शहडोल। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं प्रत्याशी गांव-गांव व गली-गली घूम रहे हैं और वह जनता को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इरादे क्या हैं और जनता के लिए क्या है इसे लेकर कई सवाल पनप रहे हैं। पत्रिका ने चुनावी अदालत शुरू की है, जिसमें जैतपुर विस से भाजपा प्रत्याशी मनीषा सिंह से क्षेत्र और जनता से जुड़े कई सवाल पूछे गए।
आपके पास क्षेत्र के लिए कौन-कौन से मुद्दे हैं और क्षेत्र की जनता आपको क्यों वोट दे?
विकास के आधार पर हम वोट की अपेक्षा करते हैं। भाजपा १५ साल से सरकार चला रही है। शिवराज सरकार और हमने अपने कार्यकाल के दौरान विकास किया है। विकास देखकर वोट करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार बड़े मुद्दे हैं। हम युवाओं को रोजगार से जोडऩे उद्योग स्थापित करने का प्रयास करेंगे। जनता पिछले १५ साल के विकास कार्यो का मूल्यांकन करे और हमें वोट करें। जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पर भी पूरी तरह फोकस किया जाएगा।
पेयजल बड़ा मुद्दा है। लोगों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है। इस पर क्या प्लान है?
आदिवासी समुदाय के लिए कई योजनाएं शुरू की है। लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो गांव गांव घूमेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं। बैगाओं के लिए विशेष काम किया जा रहा है। वनांचलेां में आदिवासी परिवारों की उपज को वाजिब मूल्य दिलाने का प्रयास होगा। पेयजल के लिए प्लानिंग तैयार की जाएगी। जिससे आने वाले दिनों में पेयजल बड़ा संकट न हो। निचले तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, पूरा प्रयास किया जाएगा।
बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, लोग पलायन करते हैं। मानव तस्करी भी चरम पर है। कैसे निपटेंगे?
सरकार युवाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। हम क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित कराने का पूरा प्रयास करेंगे। स्थानीय उद्योगों में भी यहां के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बेरोजगारों को ऋण भी दिया जा रहा है, जिससे खुद के पैर पर युवा खड़े हो सके। तीनों समस्याओं से निपटने के लिए बकायदा प्लान तैयार किया जाएगा। छोटे-छोटे उद्योग क्षेत्र में शुरू कराएंगे।
जैतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सीधा मुकाबला है। यहां पर किस तरह की चुनौतिया दिख रही?
ऐसा कुछ नहीं है। संगठन ने मुझे उतारा है। मैं काफी लंबे समय से जैतपुर में सक्रिय रही हूं। यहां लोगों की समस्याओं को भी हमेशा से सुनकर हाइकमान तक पहुंचाती थी। भाजपा की प्रदेश समिति में होने के चलते संगठन के तौर पर भी यहां काम किया है। चुनौतियां नहीं हैं। लोगों का काफी बेहतर समर्थन मिल रहा है। युवाओं का साथ है। विकास कार्यो को जनता अपने वोट का आधार मानें तो भाजपा के पक्ष में वोट करें।
जैतपुर विधायक की टिकट बदली है। आपको मैदान में उतारा है। बाहरी प्रत्याशी की बात सामने आ रही है?
ऐसा कुछ नहीं है। मैं पहले भी इस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हूं। जनता के बीच अच्छा समन्वय है। किसी तरह के बाहरी प्रत्याशी होने का सवाल ही नहीं है।