scriptअगस्त में मिलेगी कई छुट्टियां | Many holidays will be available in August | Patrika News

अगस्त में मिलेगी कई छुट्टियां

locationशाहडोलPublished: Jul 21, 2019 07:48:35 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

तारीखों को जानकर कर सकतें हैं एडवांस प्लांनिंग

sawan shiv 2019

Many holidays will be available in August

शहडोल. सावन के पवित्र महीना चालू होते ही अब तीज-त्योहारों का दौर शुरू हो गया है। पिछले 17 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह आगामी रक्षाबंधन के दिन यानि 15 अगस्त को समाप्त होगा। अगस्त माह में ऐसे मौके आ रहे हैं जब लगातार छुट्टियां पड़ेंगी। शनिवार-रविवार या रविवार-सोमवार पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोगों को लंबी छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा, मगर 15 अगस्त और रक्षाबंधन एक ही दिन होने से एक छुट्टी का नुकसान जरूर हुआ है। बताया गया है 11 अगस्त को रविवार की छुट्टी है, वहीं सोमवार 12 अगस्त को ईद-उल-जुहा का अवकाश रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि कृष्णजन्माष्टमी 24 अगस्त शनिवार को पड़ रही है। इसके अगले दिन रविवार का अवकाश मिलेगा। इसी तरह 31 अगस्त शनिवार को प्रकाश उत्सव श्रीगुरु ग्रंथ साहिब मनाया जाएगा।
इन दिनों में रहेगा अवकाश
11 अगस्त-रविवार अवकाश
12 अगस्त-सोमवार, ईद-उल-जुहा
15 अगस्त-गुरुवार, रक्षाबंधन व स्वाधीनता दिवस
24 अगस्त-शनिवार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
25 अगस्त-रविवार अवकाश
5 अगस्त-सोमवार को नागपंचमी
श्रावण के तीसरे सोमवार को त्रियोग
अगस्त में पडऩे वाले अन्य प्रमुख त्योहारों में हरियाली तीज शामिल है, जो तीन अगस्त को मनाई जाएगी। 125 साल बाद हरियाणी अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बना रहा है। साथ ही श्रावण के तीसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग होने से त्रियोग तो बन ही रहा है। नागपंचमी का शुभ पर्व भी सोमवार पांच अगस्त को आ रहा है। अन्य प्रमुख तारीखों में फ्रेन्डशिप डे-4 अगस्त, हिरोशिमा डे-6 अगस्त और फोटोग्राफी डे-19 अगस्त को है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो