scriptशहडोल में ठहरी कटनी और चंदिया जाने वाली ट्रेन | Khadha kathni and Chandiya to Chandiya in Shahdol | Patrika News

शहडोल में ठहरी कटनी और चंदिया जाने वाली ट्रेन

locationशाहडोलPublished: Jun 19, 2019 09:01:59 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

नहीं आई शटल और अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन

This is the condition of travelers in Mumbai-Delhi and Kolkata trains.

This is the condition of travelers in Mumbai-Delhi and Kolkata trains.

शहडोल. संभागीय मुख्यालय में बुधवार को चिरमिरी-कटनी मुड़वारा शटल व अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन नहीं आई, बिलासपुर-कटनी मेमू और चिरमिरी-चंदिया ट्रेन को शहडोल में रोका गया और पांच ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई। जिससे यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। देरी से आने वाली ट्रेनों में विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुण्ड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 22.20 बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से रात 23.40 बजे पहुंची। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 23.35 बजे के स्थान पर सवा छह घंटे देरी से सुबह 5.50 बजे आई। रीवा-चिरमिरी ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 1.05 बजे के स्थान पर एक घंटे देरी से रात 2.10 बजे पहुंची। सुबह 9.15 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस सात घंटे बाद शाम 4.30 बजे के बाद आई। सुबह 6.15 बजे आने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे बिलम्ब से सुबह 11.30 बजे के बाद आई। पांच ट्रेनें काफी बिलम्ब से आई विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुण्ड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 22.20 बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से रात 23.40 बजे पहुंची।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो