scriptकॉलरी कर्मचारी से बढ़ाई नजदीकी, वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल | He grew close to the colliery employee and started blackmailing him by | Patrika News
शाहडोल

कॉलरी कर्मचारी से बढ़ाई नजदीकी, वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला किया दर्ज

शाहडोलMar 22, 2024 / 12:10 pm

Ramashankar mishra

कॉलरी कर्मचारी से बढ़ाई नजदीकी, वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

कॉलरी कर्मचारी से बढ़ाई नजदीकी, वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

शहडोल. बंगवार कॉलरी में पदस्थ एक कॉलरी कर्मचारी से ब्लैकमेलिंग कर 50 हजार रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक सहित दो महिलाओं खिलाफ मामला दर्ज किया है। धनपुरी थाने में पदस्थ विवेचना अधिकारी नागेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि कॉलरी के एक कर्मचारी से बंगवार की एक महिला ने पहले नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद 17 मार्च को कार से उमरिया घूमने के लिए निकल गए। इस दौरान घुनघुटी के जंगल में महिला ने पहले से तैयार किए प्लान के अनुसार कालरी कर्मचारी से अश्लील हरकत करने लगी, इसी दौरान महिला के दो साथी अभिषेक ङ्क्षसह व एक अन्य महिला पहुंची और वीडियो बना लिया। इसके बाद अभिषेक व दूसरी महिला ने कॉलरी कर्मचारी से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 1.5 लाख रुपए की मांग की। जिसकी शिकायत पीडि़त ने धनपुरी थाने में दर्ज कराई थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीडि़त कर्मचारी से पहले 50 हजार रुपए ले लिए थे। जिसे तीनों ने बांट लिया था। इसके बाद एक लाख रुपए लेने का दबाव बना रहे थे। पीडि़त ने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बंगवार निवासी महिला, अभिषेक सिंह निवासी कोतमा व शहडोल निवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने बुधवार की शाम महिला व अभिषेक शुक्ला को उमरिया से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरी महिला की तलाश पुलिस कर रही थी। जानकारी के अनुसार पूरे मामले में फरार महिला को भी बुढ़ार पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Home / Shahdol / कॉलरी कर्मचारी से बढ़ाई नजदीकी, वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो