scriptट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, चालक घायल, देखें वीडियो | Driver injured in road accident | Patrika News

ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, चालक घायल, देखें वीडियो

locationशाहडोलPublished: Feb 19, 2019 02:37:16 pm

Submitted by:

amaresh singh

वाहन में फंस गया था चालक

Driver injured in road accident

Driver injured in road accident

शहडोल। तेज रफ्तार के वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहनों के अनियंत्रित गति से दौडऩे के चलते चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी प्रकार के एक हादसे में शहर से सटे मेढ़की में एक ट्रक अनियत्रित होकर घर में जा घुसा। घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की है। इस घटना में घर में मौजूद परिजन बाल बाल बच गए। दुर्घटना के दौरान चालक वाहन में फंस गया था। हादसे को देखकर मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने तत्काल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस नहीं कर रही प्रयास
वाहनों की अनियंत्रित गति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही है। दुर्घटना रोकने के लिए केवल हेलमेट चेकिंग आदि अभियान चलाया जाता है। अगर सड़क दुर्घटना रोकना है तो पुलिस को वाहनों की गति को नियंत्रित करना होगा।