script

क्या इतनी बढ़ गई थी कलह कि उठाना पड़ा आत्मघाती कदम, लंबे समय से डिप्रेशन से थे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

locationशाहडोलPublished: Sep 24, 2018 03:22:38 pm

Submitted by:

shivmangal singh

खुद को कमरे में बंद कर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मारी गोली, लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, हालांकि पुलिस अभी रख रही फूंक-फूंक कर कदम

shahdol

क्या इतनी बढ़ गई थी कलह कि उठाना पड़ा आत्मघाती कदम, लंबे समय से डिप्रेशन से थे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

शहडोल. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने आखिर इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया, इसको लेकर अभी कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस को इस मामले में कई क्लू मिले हैं लेकिन चूंकि मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस कुछ भी रिकॉर्ड पर लेने से पहले पूरी तरह से छानबीन कर रही है। कुछ पुलिस अधिकारियों ने दबी जुबान में बताया कि कलह भी एक पहलू है जिस पर पुलिस पड़ताल कर रही है। इसमें कुछ चीजें भी पुलिस को मिलीं हैं। हालांकि पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पड़ताल में ये भी जानकारी सामने आई है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कई दिनों से डिप्रेशन में भी थे।
भाजपा शहडोल के पूर्व जिलाध्यक्ष ने हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की दोपहर ढाई बजे के आसपास की है। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता मार्तण्ड त्रिपाठी चुन्ना ने पहले खुद को कमरे में बंद कर लिया था और कुछ समय बाद राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या में मार्तण्ड त्रिपाठी (५५) ने खुद की लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल किया है।
पुलिस ने बताया कि, मार्तण्ड त्रिपाठी घटना से पहले कुछ लोगों से मिले थे और पूजा के बाद अपने कमरे में चले गए थे। कमरे को अंदर से बंद करने के बाद राइफल से फायर कर दिया। बताया गया कि राइफल से गोली जबड़े से सटाकर मारी है, जिससे मुंह के आगे का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। फायर की आवाज सुनते ही परिजन और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए लेकिन तब तक मार्तण्ड त्रिपाठी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ, डीआईजी पीएस उइके, एसपी कुमार सौरभ, एफएसएल डॉ एसपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
उधर भाजपा कांग्रेस से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि और काफी लोग घर पहुंच गए। रात दस बजे तक आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस मर्ग कायम कर हुए शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस अलग- अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

shahdol
राइफल जब्त, घर में नहीं मिली बुलेट
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उपयोग में ली गई राइफल को घटनास्थल से जब्त किया कर लिया है। पुलिस को घर से राइफल की बुलेट नहीं मिली है। पुलिस ने बुलेट को घर में ढूंढा भी लेकिन नहीं मिली। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत बुलेट शरीर के ही हिस्से में फसी हुई होगी, जो पीएम में सामने आएगी।

shahdol
गणेश पूजा कर लोगों से बात की फिर मारी गोली
घटना से आधे घंटे पहले तक लोगों से मार्तण्ड मिलकर बातचीत कर रहे थे। कॉलोनी से गुजरते गणेश विसर्जन के दौरान पूजा भी की। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। पत्नी से एक चादर मांगा और कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। मार्तण्ड त्रिपाठी का अंतिम संस्कार २४ सितंबर को बुढ़ार रोड स्थित शांति वन में दोपहर १२ बजे किया जाएगा।
खून से लथपथ सुसाइड नोट, लाश से लिपटी पत्नी
पुलिस टीम को घर से लाश के नजदीक एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया गया कि सोसाइड नोट खून से लथपथ था। जिसमें मार्तण्ड त्रिपाठी द्वारा आत्महत्या को खुद की मर्जी से बताई है। हालांकि खून से लथपथ होने की वजह से ज्यादा शब्द पढ़े नहीं जा रहे हैं। पुलिस ने हैडराइटिंग मिलान के लिए सोसाइड नोट को जब्त कर लिया है। घटना के बाद आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। पत्नी लाश देखते ही लिपट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
दीवार में राइफल टिकाकर पैर से चलाई गोली
पुलिस के अनुसार, गोली 315 राइफल से चलाई गई है। घटना के पहले मार्तण्ड त्रिपाठी बिस्तर में लेट गए थे। इसके बाद राइफल को दीवार से टिकाकर पैर की अंगूठे के माध्यम से गोली चलाई गई है।
आत्महत्या: एक नजर
हाल ही में मार्तण्ड त्रिपाठी को विधानसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
मार्तण्ड त्रिपाठी का इलाज भी चल रहा था। कुछ दिन पहले इलाज कराकर वापस लौटे थे।
सोसाइड नोट में खुद की मर्जी बताई है लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया बीमारी भी मानकर चल रही है।
घटना के बाद सैकड़ा लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल भी काफी तैनात किया गया।
पुलिस मोबाइल रिकार्ड भी देख रही है कि किससे किससे घटना दिन और पहले बात हुई थी।
मार्तण्ड त्रिपाठी ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने राइफल जब्त की है। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीएस उइके, डीआईजी पुलिस रेंज शहडोल।

ट्रेंडिंग वीडियो