scriptपोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज करने में लापरवाही पलारी रीडर की रोकी वेतन वृद्धि | Pallari Reader stopped salary increase due to negligence in registerin | Patrika News

पोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज करने में लापरवाही पलारी रीडर की रोकी वेतन वृद्धि

locationसिवनीPublished: Aug 25, 2019 09:14:34 pm

Submitted by:

santosh dubey

राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

पोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज करने में लापरवाही पलारी रीडर की रोकी वेतन वृद्धि

पोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज करने में लापरवाही पलारी रीडर की रोकी वेतन वृद्धि

सिवनी. कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें सहायक कलेक्टर श्यामबीर, अपर कलेक्टर रानी बाटड सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी सभी तहसीलदारों एव नायब तहसीलदारों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व न्यायालयवार पंजीकृत प्रकरण एवं माह में किए गए। निराकरणों की समीक्षा करते हुए अच्छा कार्य करने पर अनुविभागीय अधिकारी सिवनी एवं तहसीलदार सिवनी की सराहना की। इसी तरह अन्य अधिकारियों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा में राजस्व न्यायालय पलारी रीडर द्वारा प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज न करना पाए जाने पर एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए। दो वर्ष से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत तहसीलवार किसानों के खसरा, बैंक खातों की जानकारी आदि की त्रुटि सुधार की समीक्षा कर सभी तहसीलदारों को अपने-अपने अनुभाग के पटवारियों की बैठक लेकर तत्काल कार्यवाही करवाते हुए सोमवार तक शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह द्वारा राजस्व वसूलियों, भू-अर्जन कार्यवाही तथा आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश संबंधितों को दिए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो