scriptभगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी नगर भ्रमण को निकली | Lord Shriradhakrishna's lively tableau turns out to be a city tour | Patrika News

भगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी नगर भ्रमण को निकली

locationसिवनीPublished: Aug 25, 2019 04:49:23 pm

Submitted by:

santosh dubey

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

भगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी नगर भ्रमण को निकली

भगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी नगर भ्रमण को निकली

आदेगांव. भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नगर सहित आसपास क्षेत्र में विविध आयोजनों के साथ बढ़े ही श्रद्धाभाव से धूमधाम से उत्सव मनाया गया। स्थानीय श्रीराधा कृष्ण मंदिर, श्रीराममंदिर के साथ ही खेरापति मंदिर में उत्सव मनाया गया। यहा स्थानीय यादव बंधुओ ने एकत्रित होकर भगवान का जन्मदिन मनाया। उस हेतु पूर्व से तैयारियां कर दोपहर में बजे गाजे से भगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी सजा कर रथ में सवार कर बजे-गाजे से सम्पूर्ण नगर भ्रमण के लिए निकाली गई।
बुधवारी चौक से बस स्टेंड होते खैरापति मंदिर में सम्पन्न हुई। तदोपरांत रात्रि में आठ बजे से स्थानीय वैदेही तिवारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संगीत का आयोजन रखा गया। जिसमें यशोदा के नटखट लाल की लीलाओं का बखान संगीत के माध्यम से किया गया। साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्रो को भजन मंडली द्वारा सम्पूर्ण रात्रि यह भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।
रात्रि के ठीक 12 बजे ढोल बाजो के साथ सभी पूजन के लिए राधा कृष्ण मंदिर में पं. रामेश्वर दुबे एवं ब्रजेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन भगवान का जन्म कराने के उपरांत खेरापति में भी सभी ने सामूहिक रूप से भगवान का विशेष पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सोंठ गुड़ के लड्डू, हलुवा व खीर का प्रसाद जन्मोत्सव के उपरांत भक्तों में वितरित किया गया। साथ ही यादव ने झूमर पहन कर मृदंग की ताल पर जाम कर नृत्य किया व दिवारी गाई। सम्पूर्ण रात्रि भगवान में भजन कीर्तन उपरांत शनिवार की सुबह ढोल बाजो व भजन मंडलियों के साथ मंदिर में रखे विमान को अपने कंधों पर रख कर नाचते गाते नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन के लिए टोली निकली। जगह-जगह भक्तों ने पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया।
शांति नगर में स्थानीय युवाओं द्वारा माखन से भरी मटकी बांधी गई। जिसे आंखों में पट्टी बांधकर बच्चों ने तोड़ी। इसके साथ ही इस दिवस समूर्ण नगर में घरों घर कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं छोटे स्कूली बच्चों को कान्हा बनाकर माखन से भरी मटकी तोड़ी गई। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से थाना प्रभारी राहुल बघेल सहित सम्पूर्ण पुलिस स्टाप चौकसी करते नजर आया।

ट्रेंडिंग वीडियो