scriptशिवराज सिंह का शायराना अंदाज – ‘कोई शर्त नहीं होती प्यार में, मगर प्यार शर्तों में तुमने किया’ | loksabha election 2024 news Shivraj Singh poetic style said There are no conditions in love, but you loved with conditions | Patrika News
सिवनी

शिवराज सिंह का शायराना अंदाज – ‘कोई शर्त नहीं होती प्यार में, मगर प्यार शर्तों में तुमने किया’

MP Loksabha 2024 News : एमपी के सिवनी में जनसभा को संबोधित करने के दौरान पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का शायराना अंदाज देखने को मिला।

सिवनीApr 14, 2024 / 07:29 pm

Himanshu Singh

shivraj_in_seoni.jpg

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का शायराना अंदाज देखने को मिला है। शनिवार को शिवराज सिंह सिवनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी रणछोड़ दास हैं जो रण छोड़कर भाग जाते हैं। वहीं कमलनाथ पर शायराना अंदाज कसते हुए कहा कि कमलनाथ भी आने वाले थे लेकिन ‘कोई शर्त नहीं होती प्यार में, मगर प्यार शर्तों में तुमने किया’।

 


शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी रायबरेली से चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब कांग्रेस की सर्वश्रेष्ठ नेता मैडम सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया,क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि वो चुनाव हारने वाले हैं। अब अमेठी से राहुल गांधी भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। न प्रियंका गांधी जी लड़ रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि जो नेता देशभर में चुनाव जिताने के लिए जाता है वो खुद नहीं जीत रहा है। मैदान छोड़कर रणछोड़दास भाग गए, अमेठी से वायनाड चले गए। ये कैसी पार्टी है जिसके नेताओं में चुनाव लड़ने का दम ही नहीं है।
https://youtu.be/AD0ll-mG83U

 


शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस कांग्रेस की ये दुर्गति हो गई हो उस कांग्रेस से कोई आशा नहीं कर सकते। कांग्रेस भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाती है। अब पाप करोगे तो सजा मिलेगी। कांग्रेस राज में कितने ही भ्रष्टाचार कर लो कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन अब मोदी जी के राज में जेल जा रहे हैं। गड़बड़ करोगे तो जेल जाओगे।
ये भी पढ़ें – Lok Sabha Election 2024 : दिग्विजय सिंह बोले – ‘एक हिंदू को भड़काता है, एक मुस्लिम को’

 


शिवराज सिंह चौहान ने राममंदिर पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को हमने राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुलाया। लेकिन उनकी बुद्धि उल्टी हो गई, जैसे मंथरा की हो गई थी विनाशकाले विपरीत बुद्धि। इन्हें इज्जत से बुलाया तो नहीं आए और मना भी किया तो लिखकर। अगर बोलकर करते तो हो सकता था कुछ दिनों में हम भूल जाते। अब जब तक धरती रहेगी तबतक ये बात इतिहास में दर्ज रहेगी की कांग्रेस ने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विरोध किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो