scriptभजन कीर्तन के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव | Krishna's birth anniversary celebrated with bhajan kirtan | Patrika News

भजन कीर्तन के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

locationसिवनीPublished: Aug 25, 2019 12:27:15 pm

Submitted by:

santosh dubey

कृष्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालुजन

भजन कीर्तन के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

भजन कीर्तन के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

सिवनी. तिथि के अनुसार इस बार कृष्ण जन्मोत्सव दो दिन मनाया गया। शनिवार को नगर के मठ मंदिर परिसर स्थित श्रीकृष्ण-राधा मंदिर में सुबह से श्रद्धालुजन पहुंचे। वहीं शाम से श्रद्धालुजनों की भीड़ कृष्ण मंदिर पहुंचने लगे। रात्रि 11 बजे कृष्ण जन्मोत्सव की मंदिर समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई। इसी प्रकार राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर चौक के समीप स्थित भगवान श्रीकृष्ण-राधा मंदिर में भी श्रद्धालुजनों ने उत्साहपूर्वक कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
इसी प्रकार नगर के प्राइवेट बस स्टेण्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार की देर रात तक कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कृष्ण के गीत गाए गए। इसके बाद रात्री १२ बजे कृष्ण के जन्म के साथ पूजन आरती किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
गोपी ने खिलाया कृष्ण को माखन
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गांव फुलारा में नन्हें बच्चों को बाल कृष्ण-गोपियां के रूप में बनाकर माखन खिलाया गया।
मंदिर में जारी अखण्ड रामायण पाठ
ग्राम हथनापुर में शनिवार को सुबह अखण्ड रामायाण पाठ शुरू किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों ने रामायाण पाठ किया जिसका समापन रविवार को होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो