script

श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायी : दुर्गाशंकर श्रीवास्तव

locationसिवनीPublished: Aug 25, 2019 11:56:50 am

Submitted by:

santosh dubey

बाल गोकुलम आयोजन में विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा की प्रस्तुत की सजीव मनमोहक झांकी

श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायी : दुर्गाशंकर श्रीवास्तव

श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायी : दुर्गाशंकर श्रीवास्तव

सिवनी. हम भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन से शिक्षा ले। वे हमेशा हंसतेे-मुस्कुराते रहे। समाज जीवन में उन्होंने हर रिस्ते का निर्वाह किया गया। वे जहां रहते थे उस परिवेश क्षेत्र तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्राण-पण से जुटे रहतेे थे। वे स्वंय साक्षात ईश्वर (ब्रम्ह) थे फिर भी उन्होंने साधारण मनुष्य की तरह लीला किया। बडे-बडे राक्षसों का संहार किया। कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण हम सब के लिए प्रेरणादायी है। उक्ताशय के विचार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित बालगोकुलम कार्यक्रम में दुर्गा शंकर श्रीवास्तव ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नूपेश ठाकुर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि श्रीकृष्ण हमारी संस्कृति, सभ्यता है। उनमें सभी गुण थे। उन्होंने मानव जीवन के जीवन भर सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किए। अन्याय का प्रतिकार किया। जन-जन को प्रेरणा दिए वे साहसी, निडर पराक्रमी, महान योद्ध, कर्मयोगी, जन नायक ही नही विश्व नायक थे।
बालगोकुलम कार्यक्रम में सबसे सुंदर मर्मस्पर्शी करूणा से भर देने वाली बि_ल-बि_ल नृत्य-नाटिका रही। जिसने लगभग 2000 की संख्या में उपस्थित लोगों के विशाल समुदाय की आंखों में आंसू ला दिए। यह प्रस्तुति सरस्वती ज्ञान मंदिर भैरोगंज सिवनी के भैया-बहिनों द्वारा कि गई। जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा किया।
उक्त कार्यक्रम में राधा-कृष्ण वेशभूषा, नृत्य एवं मटकीफोड प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी थी जिसमें नगर के 15 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें राधाकृष्ण वेशभूषा में निजी स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मी बाई शास. कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की सबसे रोमांचकारी प्रतियोगिता मटकी फोड़ प्रतियोगिता थी जिसमें कोई भैया-बहिन सफल नही हो सका। अंत्योगत्वा आंख में बिना पट्टी बांधे भैया सिद्धांत त्रिवेदी एवं भैया नैतिक शर्मा को मटकी फोडऩे का अवसर प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विद्याभारती मध्यक्षेत्र अरूण पटेवार, राजेन्द्र सनोडिया, नूपेश ठाकुर, सुभाष नंदनवार, कृष्णा साहू, दुर्गाशंकर श्रीवास्तव, राघवेन्द्र बोरकर, बघेल शास. माध्य विद्यालय भैरोगंज सिवनी प्रधानाचार्य, सरस्वती उ.मा विद्यालय के प्राचार्य विजय साहू, प्रधानाचार्य चंद्रहास द्विवेदी, समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य-दीदी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो