scriptबिगड़े मौसम से किसान चिंतित | Farmer worried due to bad weather | Patrika News

बिगड़े मौसम से किसान चिंतित

locationसिवनीPublished: Apr 19, 2019 11:48:01 am

Submitted by:

mahendra baghel

बादलों ने एक बार फिर किसानों को चिंता में डाल दिया।

Farmer worried due

mosam ne plta khaya

सिवनी. बार-बार मौसम बदलने से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं गेहूं खरीदी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। गुरूवार की सुबह से छाए बादलों ने एक बार फिर किसानों को चिंता में डाल दिया। खेतों में गेहूं की कटाई कार्य, गहाई कार्य तक रोकना पड़ गया है। तो वहीं हाल ही में शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी भी केंद्र में प्रभावित रही। मौसम की मार किसानों पर पड़ रही किसानों को अभी हर तरह से इस बिगड़े मौसम का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां वे कटाई गहाई करने से वंचित हो रहे हैं। तो दूसरी ओर जिन किसानों ने गेहूं काटकर गाह लिया है वे बेचने नहीं जा पा रहे हैं। किसानों को लगातार मार पड़ रही है। किसान विनोद बघेल ने बताया कि फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर की राह देख रहे हें। खेत में गेहूं खड़ा है। सूख जाने से पानी की मार से यह गेहूं गिरने लगा है। क्षति हो रही है। किसान सचिन सिंह ने बताया कि अब तो पानी की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बारिश से फसल को नुकसान ही पहुंच रहा है। बारिश होने के बाद भी गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है। आसमान में सुबह से बादल छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि जोरदार बारिश कभी भी शुरू हो सकती है। गुरूवार को तापमान ३७ डिग्री एवं १७ डिग्री दर्ज किया गया। बारिश होने से मौसम में गिरावट आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो