scriptटीकाकरण के चलते छात्राओं की हालत बिगड़ी | Due to immunization, girls' condition worsened | Patrika News

टीकाकरण के चलते छात्राओं की हालत बिगड़ी

locationसिवनीPublished: Jan 17, 2019 12:45:42 pm

Submitted by:

santosh dubey

धूमा स्कूल से लखनादौन अस्पताल रेफर, महिला चिकित्सक नदारद

baby's first tooth

जब निकलने वाले हों बच्चे के दांत ताे इन बाताें का रखें ध्यान

सिवनी. राष्ट्रीय टीकाकरण के तहत जिले भर में मीजल्स-रूबेला के टीके बच्चों को लगाए जा रहे हैं। वहीं बुधवार को कन्या हाई स्कूल धूमा की छात्राओं को मीजल्स रूबेला के टीके लगाए जाने के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में बीमार हुए बच्चों को उपचारार्थ धूमा स्कूल से लखनादौन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं धूमा में महिला चिकित्सक के नहीं रहने पर अभिभावकों ने खासा आक्रोश जताया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. अश्विन आर्य द्वारा तत्काल बच्चियों का प्राथमिक उपचार कर लखनादौन सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं इस मामले में टीकाकरण दल द्वारा बताया गया कि टीकाकरण के समय प्राथमिक लक्षण आ सकते हैं। इसमें घबराने की कोई बात नहीं। वहीं छात्राओं में शालिनी प्रजापति, रोशनी अहिरवार की तबीयत खराब होने पर उपचारार्थ लखनादौन अस्पताल भेजा गया है।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि धूमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अन्य महिला डॉक्टर भी पदस्थ हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के समय भी महिला डॉक्टर मुख्यालय में मौजूद नहीं रहने के कारण एक चुनावदल के एक कर्मचारी की हालत भी बिगड़ गई थी। पत्रिका में समाचार प्रकाशन के बाद अभी तक महिला डॉक्टर का मुख्यालय में नहीं होना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

इनका कहना है
आपके द्वारा टीकाकरण की जानकारी दी जा रही है साथ ही महिला डॉक्टर के मुख्यालय में नहीं होने की जानकारी भी दी गई है मैं शीघ्र ही इस को दिखाता हूं।
प्रवीण अढ़ायच, कलक्टर सिवनी।

इनका कहना है
मुझे जानकारी लगी थी कि कुछ छात्राएं बीमार हुई हैं। इनका प्राथमिक उपचार के बाद लखनादौन रेफर किया गया है। साथ ही महिला डॉक्टर नहीं होने से समस्या उत्पन्न हुई है।
डॉ. अश्विन आर्य, प्रा. स्वा. केंद्र प्रभारी, धूमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो