script

420 के मामले में समिति प्रबंधक और सेल्समैन गिरफ्तार

locationसिवनीPublished: Jul 21, 2019 12:02:13 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

धान खरीदी केंद्र आष्टा में दूसरे केंद्र की धान खरीदने के मामले में बरघाट पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है

वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो पोस्ट, कुसमुंडा से आरोपी गिरफ्तार

वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो पोस्ट, कुसमुंडा से आरोपी गिरफ्तार

420 के मामले में समिति प्रबंधक और सेल्समैन गिरफ्तार
सिवनी. धान खरीदी केंद्र आष्टा में दूसरे केंद्र की धान खरीदने के मामले में बरघाट पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यापारी सहित आष्टा सेवा सहकारी समिति तत्कालीन प्रबंधक और सेल्समैन को आरोपित बनाया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बरघाट थाना प्रभारी संतोष धुर्वे ने बताया है कि फरवरी 2019 में धान खरीदी के दौरान आष्टा धान खरीदी केंद्र में चावड़ी खरीदी केंद्र के टैग लगे धान के बोरे से भरे मिनी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले की बारीकी से छानबीन किया। फरार कर्मचारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
बरघाट थाना अंतर्गत आष्टा धान खरीदी केंद्र में बाहर की धान लाकर समर्थन मूल्य पर बेचकर सरकारी रेट का फायदा लेने के मामले में बरघाट पुलिस ने आरोपित तत्कालीन आष्टा समिति प्रबंधक सहाय सिंह चौधरी, सेल्समैन राजकुमार दशमेर और व्यापारी धनीराम बघेल के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे दो आरोपित तत्कालीन आष्टा समिति प्रबंधक सहायसिंह चौधरी, सेल्समैन राजकुमार दशमेर को मंगलवार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आष्टा समिति के और फर्जी मामले होंगे उजागर
बरघाट थाना अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित आष्टा में फर्जी तरीके से बाहर की धान लाकर नियम विरुद्ध तरीके से बेचने व धोखाधड़ी करने के मामले की शिकायत ग्रामीणों ने बरघाट पुलिस को किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन समिति प्रबंधक सेल्समैन व धान व्यापारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि आष्टा सेवा सहकारी समिति में और भी कई फर्जीवाड़ा है। सूक्ष्मता से समिति की जांच की तो जाए लाखों के गबन के मामले सामने आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो