scriptहड़ताल पर नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मी | Civil Supplies Corporation personnel on strike | Patrika News

हड़ताल पर नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मी

locationसिवनीPublished: Sep 15, 2019 07:58:51 pm

Submitted by:

santosh dubey

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दिए जाने वाले खाद्यान्न का वितरण रुका

हड़ताल पर नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मी

हड़ताल पर नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मी

सिवनी. सात सूत्रीय मांगों को लेकर नागरिक आपूर्ति निगम व वेयर हाऊस कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिले सहित पूरे प्रदेश में शुरू की गई इस हड़ताल के कारण शुक्रवार को नागरिक आपूर्ति निगम व वेयरहाऊसे कार्पोरेशन के दफ्तर बंद रहे।
दफ्तरों के बंद रहने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दिए जाने वाले खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सका, न ही परिवहन और भंडारण की कार्रवाई हो सकी। दोनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने सेवा निवृत्ति की आयु सीमा में एक समान वृद्धि, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर्स, गेहूं उपार्जन में कार्पोरेशन कर्मियों को प्रतिवर्ष के अनुसार एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि भुगतान करने, कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य मांगों पर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। दफ्तरों के बंद रहने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दिए जाने वाले खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सका।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो