scriptमध्यप्रदेश के हिस्से से केन्द्र सरकार ने काटे 2677 करोड़, कांग्रेसी नाराज | Central Government cuts portion of Madhya Pradesh 2677 crores. | Patrika News

मध्यप्रदेश के हिस्से से केन्द्र सरकार ने काटे 2677 करोड़, कांग्रेसी नाराज

locationसिवनीPublished: Jul 21, 2019 08:00:14 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

– कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Central Government cuts portion of Madhya Pradesh 2677 crores.

मध्यप्रदेश के हिस्से से केन्द्र सरकार ने काटे 2677 करोड़, कांग्रेसी नाराज

सिवनी. केन्द्र सरकार द्वारा बजट में मध्यप्रदेश के हिस्से में से 2677 करोड़ रुपए की कटौती पर कांग्रेस ने नराजगी जताई है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर 10 लोगों की हुई हत्या का भी विरोध किया है। दोनों मामले में राष्ट्रपति के नाम जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा फरवरी 2019 में प्रस्तुत अंतरिम बजट के आकड़ो की तुलना में हाल ही में लोकसभा के समक्ष प्रस्तुत बजट प्रस्ताव के अनुसार वर्ष 2019-20 में लगभग 2677 करोड़ रुपए कम प्राप्त होने जा रहे हैं। कुछ वर्षों से सेस एवं सर्च चार्ज बढ़ाकर अधिक राजस्व संग्रहण किया है, जिसकी समुचित हिस्सेदारी से वह राज्य वंचित हो रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारे नहीं है। इस भेदभाव का शिकार मध्यप्रदेश हुआ हैं, जहां 15 वर्षों से भाजपा के शासन के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है।
यहां यह उल्लेख करना आवश्यक होगा, कि इस लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से चुने गए भाजपा के 28 सांसदो में से किसी ने भी प्रदेश के साथ हुए भेदभाव के संबंध में आवाज नहीं उठाई। प्रदेश की समृद्धि व उन्नति के प्रति उनके वास्तविकता की लगाव की पोल खोलता है।
17 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई 10 लोगों की हत्या तथा अनेक लोग घायल हुए। इनका हाल चाल जानने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र जिले के घोरवाल ग्राम जा रही थी। जिन्हें जबरन रोका गया। यह उत्तर प्रदेश की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का प्रियंका गांधी को गैरकानूनी रूप से रोककर, उन्हें गिरफतार किया जाना निदंनीय कृत्य है। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी इस कृत्य की घोर निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि इस प्रकार के कृत्य की दोबारा पुर्नावृत्ति न हो, केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार बंद होना चाहिये।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी.एस.तिवारी, सुरेन्द्र करोसिया, इमरान पटेल, अशोक चौबे, अनिल सिंह ठाकुर, ऋषभ जैसवाल, सुरेन्द्र जैसवाल, जाहिद खान बरघाट, देवीसिंह चौहान, घनश्याम सनोडिया, प्रवेश बाबू भालोटिया, जितेन्द्र सनोडिया, राजिक अकील, अतुलचंद मालू, विजय नाहटा, योगेन्द्र सोनी, पंकज शर्मा, राजेन्द्र सिसोदिया, शाहिद खान, निर्मल यादव, योगेश ब्यौहार, शैलेश सक्सेना, विनोद नामदेव, आनंद पंजवानी, शिवसनोडिया, विजय सनोडिया, महेन्द्र चंदेल, राजेन्द्र साहू, इब्राहिम कुरैशी, शीरी अफरोज, जावेद खान, तवरेज अली, नितेश हेडाउ, महेश मंदरा डहेरिया, सुशील सोनकेसरिया, गिडियन टी सिंह, विपिन यादव, रफीक नागौरी, शफीक बाबा, राजेश मानाठाकुर, अंकित ठाकुर, ललित, सुनील शर्मा, सुशील ठाकुर, टप्पू तिवारी, रत्नेश चौकसे, संदेश बास्सा, दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह, आजम दीवान अली, विदया डहेरिया, जितेन्द्र बघेल आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो