scriptभाजपा के फग्गन सिंह को लखनादौन में कम, केवलारी में मिले अधिक मत | BJP's Faggan Singh has less votes in Lakhnadun, more votes in Keralari | Patrika News

भाजपा के फग्गन सिंह को लखनादौन में कम, केवलारी में मिले अधिक मत

locationसिवनीPublished: May 27, 2019 11:57:17 am

Submitted by:

santosh dubey

केवलारी, मंडला, गोटेगांव विधानसभा ने दिलाई जीत

Lok Sabha-2009, elections, leaders, BJP, Congress, Modi, Mandla, Faggan Singh Kulaste, MP

भाजपा के फग्गन सिंह को लखनादौन में कम, केवलारी में मिले अधिक मत

सिवनी. 17वीं लोकसभा चुनाव में मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गनसिंह कुलस्ते ने जीत हासिल की है। वहीं जिले के लखनादौन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को फग्गनसिंह कुलस्ते से अधिक वोट मिले हैं जो कि लखनादौन के कांग्रेसी गढ़ होने की पुष्टि करता है, वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते ने केवलारी विधानसभा से भारी बढ़त हासिल की। मंडला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा लखनादौन की मतगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते को 92833 मत तथा कांग्रेसी प्रत्याशी कमल सिंह मरावी 93939 मत मिले जो कि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी से 1106 अधिक मत प्राप्त किए हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि आदिवासी क्षेत्र लखनादौन में भाजपा की क्या स्थिति है और लोकसभा के परिणाम में यह बात सार्वजनिक हो गई।
इसी प्रकार केवलारी विधानसभा के परिणामों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को 114923 मत तथा कांग्रेसी प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 63019 मत प्राप्त हुए। जहां भाजपा प्रत्याशी को अच्छी खासी बढ़त इस विधानसभा से मिली है।
मण्डला संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को 737266 मत तथा कांग्रेसी प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 639592 मत प्राप्त हुए।
मतगणना में परिणामों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों में भाजपा प्रत्याशी को 1901 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 1220 पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। इस संसदीय क्षेत्र में शासकीय कर्मचारियों ने कांग्रेस को अधिक वोट दिए हैं वहीं मंडला संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा में 32221 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग कर अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो