scriptहॉलीवुड फिल्में देखकर रची पत्नी की हत्या की साजिश | Priyanka Murder Case Revealed | Patrika News

हॉलीवुड फिल्में देखकर रची पत्नी की हत्या की साजिश

locationसेंधवाPublished: Oct 27, 2018 10:56:08 am

प्रियंका मर्डर केस में खुलासा, पति ही निकला हत्यारा, लोगों को दिखाने के लिए गया था एक दिन पहले इंदौर

Priyanka Murder Case Revealed

Priyanka Murder Case Revealed

बड़वानी से ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी/सेंधवा. नगर में हुए प्रियंका मर्डर केस का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सनसनीखेज इस मर्डर में पहले दिन से ही पति पर शक था। बड़े भाई और प्रियंका के मायके वालों के आरोपों के बाद पति अजय पर पुलिस का शक और भी गहरा गया था। कड़ी पूछताछ में अजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अजय ने प्रियंका का मर्डर करने के लिए हॉलीवुड की मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखकर योजना बनाई थी। मर्डर का कारण अजय के अवैध संबंध और दहेज प्रताडऩा सामने आए हैं।
ये है पूरा मामला
नगर की देवझिरी रोड़ स्थित भगवती कॉलोनी में 23 अक्टूबर, मंगलवार की रात को पिं्रयका सिंह की हत्या कर दी गई थी। सुबह पांच बजे प्रियंका के जेठ अजीत सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से प्रियंका के पति अजय सिंह पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा था। लेकिन अजय ने पुलिस सहित अन्य सभी को गुमराह करने के लिए पूरी योजनाबद्ध तरीके से काम किया। पुलिस पूछताछ में हालांकि उसकी सारी योजना धरी की धरी रह गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या करने के लिए उसने हॉलीवुड की कई फिल्में देखकर योजना बनाई थी।हत्या का कारण अजय के एक महिला से अवैध संबंध होना और दहेज की भूख सामने आया है। जिसके लिए अजय प्रियंका के साथ आए दिन मारपीट करता था। एसपी विजय खत्री ने सेंधवा में प्रेसवार्ता करके शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। आरोपी पति अजय को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इंदौर में पी शराब सेंधवा में किया मर्डर
प्रेसवार्ता में एसपी विजय खत्री और एएसपी ओंकार सिंह कलेश ने बताया कि अजय सिंह प्रियंका को पसंद नहीं करता था। शादी से पहले उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध रहे हैं। इधर प्रियंका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के प्रताडि़त करने की बात भी सामने ला दी थी। एसपी ने बताया कि हत्या से पहले अजय ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। हर सबूत अपने बचाव में तैयार किया। लेकिन पूछताछ में टूट गया और गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक अजय एक दिन पहले इंदौर गया। वहां रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ शराब पी।इसके बाद वह बाइक से सेंधवा आ गया। यहां खामोशी से अपने घर पहुंचा और प्रियंका को चाय बनाने के लिए कहा। इसके बाद अजय ने प्रियंका के मोबाइल से खुद के नंबर पर दस मिसकॉल किए और तीन एसएमएस भी किए।इसके बाद प्रियंका के मोबाइल से मैसेज और कॉल डिटेल्स डिलिट कर दी। एसपी ने बताया कि इसके बाद अजय ने अपने पास रखे हथियार निकाले तो प्रियंका डर गई। प्रियंका ने पति से पूछा की ये क्या है तो अजय टाल गया। कुछ देर बाद प्रियंका को बेचैनी हुई तो वह उठकर बैठ गई। इस दौरान अजय ने बंदूक से प्रियंका की पीठ पर गोली मारी बाद में उसका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने हथियार कॉलोनी में ही फेंक दिए।खून से सने कपड़ों को नर्मदा नदी में फेंक दिया। आरोपी ने अपने सौतेले बड़े भाई अजीत सिंह को फंसाने की पूरी कोशिश की। अजय ने अपने दोस्तों को बताया था कि वह अविवाहित है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए सभी हथियार जब्त कर लिए हैं।ारोपी की बाइक नहीं मिली है। पुलिस ने बताया की हत्याकांड के बाद अजय हाइवे से ही इंदौर की तरफ गया है। टोल नाके सहित बेरियर पर भी अजय के आने और वापिस जाने के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली टीम को एसपी विजय खत्री ने दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

ट्रेंडिंग वीडियो