scriptतेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, फिर हुआ ये हाल…. | Two people death in road accident at sehore | Patrika News

तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, फिर हुआ ये हाल….

locationसीहोरPublished: Sep 18, 2018 09:21:33 am

दो हादसों में दो की मौत, दो गंभीर घायल

murder

powerful bikes ruins youths life

सीहोर/इछावर/ब्रिजिशनगर/फांगिया. जिले में दो अलग-अलग सड़क दुघटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सीहोर-नसरुल्लागंज हाइवे पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तड़के सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ब्रिजिशनगर निवासी महेन्द्र (28) पुत्र शिवप्रसाद देशवाली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं देवनारायण मेवाड़ा (32) निवासी ब्रिजिशनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसे इछावर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफप्रकरण दर्जकर लिया है।

इसी प्रकार एक अन्य घटना में इछावर थाना अंतर्गत ग्राम बावडिय़ाचोर के नजदीक बीती रात बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में खामखेड़ा निवासी पप्पू (२२) पुत्र शिकारसिंह वारेला की सिर मे गंभीर चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश (२६) पुत्र ज्ञानसिंह निवासी खामखेड़ा को गंभीर हालत मे बिलकिसगंज से भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि बाइक सवार बिलकिसगंज से खामखेड़ा लौट रहे थे तभी बावडिय़ाचोर के नजदीक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बिलकिसगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
इधर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 18 मजदूर घायल

वहीं दूसरी ओर आष्टा में एक चार पहिया वाहन के ओवटेक करने से उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। इससे उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह के समय टिगरिया निवासी मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर सोयाबीन काटने जा रहे थे। इसी दौरान टिगरिया और अरनिया गाजी जोड़ के पास उनके ट्रैक्टर-ट्राली को एक चार पहिया वाहन चालक ओवरटेक करने लगा।
उसे बचाने के चक्कर में चालक से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते पलट गया। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला और ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा किया।घायलों को अन्य साधन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर आएं।
इस घटना में कृष्णपाल पिता राजेंद्र सिंह, सजन पिता भागीरथ, ललता बाई पति गौरीशंकर, घीसी बाई पति अंबाराम, पवन पिता गौरीशंकर, रेखा पिता मेहरवान, पायल पिता अर्जुन सिंह, मना बाई पति राजेंद्र सिंह, देव बाई पति प्रकाश, रेशम बाई पति प्रहलाद सिंह, रेखा बाई पति बहादुर सिंह, मनीषा पिता चंदर सिंह, अजोध्या बाई पति गणपत, अंबाराम पिता अमर सिंह आदि घायल हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो