scriptअपने ही घर में फांसी पर लटका मिला दस साल का मासूम | Ten years old innocent hanging in his own house | Patrika News

अपने ही घर में फांसी पर लटका मिला दस साल का मासूम

locationसीहोरPublished: Apr 16, 2018 06:55:36 pm

घटना के समय मासूम के अलावा कोई नहीं था घर पर.. पुलिस जुटी मौत के रहस्यों को उजागर करने में

hang

सीहोर/आष्टा। समपीस्थ ग्राम लोरास में एक दस साल का मासूम फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। घटना के समय मासूम के माता-पिता खेत पर गए हुए थे, घर पर कोई नहीं था। मां के वापस लौटने पर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर छत के कवेलू हटाकर देखने पर मासूम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मासूम खेल-खेल में फांसी पर लटक गया या किसी ने उसे फांसी पर लटका दिया। इन अनुत्तरित प्रश्रों के उत्तर खोलने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह मैना चौकी प्रभारी प्रियंका यादव को सूचना मिली की ग्राम लोरास में एक 10 साल के बच्चे अशोक पिता राय सिंह मालवीय फांसी पर लटका हुआ है।

इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक बच्चे को फंदे से उतारा जा चुका है और वह जमीन पर लेटा हुआ था। मृतक की मां ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह खेत पर गई हुई थी जैसे ही घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था, जब पीछे की खिड़की से जाकर देखा तो पता चला कि बेटा फांसी पर लटका हुआ है। आनन फानन में दीवाल से छत पर चढ़की कवेलू हटाने के बाद घर में घुसकर बच्चे का फंदा निकालकर उसे नीचे उतारा। इसके साथ ही अपने पति राय सिंह को फोन पर सूचना दी। पुलिस मामले में पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामला हत्या का या आत्महत्या का अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

38 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

इस समय कभी धूप तो कभी छाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम में लगातार बदलाव का दौर देखा जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर मौसम में बदलाव के हालात बन रहे हैं। सोमवार से तीन दिन तेज हवा आंधी के साथ अंचल में बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की दिशा में लगातार बदलाव के कारण इस प्रकार के हालात बनने की बात कही जा रही है। सोमवार से एक बार फिर मौसम में परिवर्तित होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके पूर्व तापमान में भी उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ रहा था। परिवर्तन के चलते इसमें भी कमी आई है।

पिछले पांच दिनों में रात के तापमान में चार से पांच डिग्री बढ़त हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव हुआ है इसके चलते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को एक बार फिर से क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वही हवा की गति 16 किलो मीटर से अधिक हो सकती है इस दौरान तेज हवा और धूल भरी आंधी भी अपना जोर दिखाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम 24.5 दर्ज किया गया। जो पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ते क्रम में लगातार जारी है। आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन के चलते रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो