scriptKubreshwar Dham : रूद्राक्ष महोत्सव के कारण सीहोर वालों की बल्ले-बल्ले, घर बनें होटल | kubreshwar dham hotels lodge and dharmasala are fully occupied, villagers made hotel at his home | Patrika News
सीहोर

Kubreshwar Dham : रूद्राक्ष महोत्सव के कारण सीहोर वालों की बल्ले-बल्ले, घर बनें होटल

Sehore News : एमपी के सीहोर में इन दिनों कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष महोत्सव चल रहा है। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दें कि वहां सारे होटल और लॉज फुल चल रहे हैं।

सीहोरMar 07, 2024 / 07:35 pm

Himanshu Singh

sehore_wale_baba.jpg

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष महोत्सव चल रहा है। ये महोत्सव 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक चलेगा।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।इससे होटल और लॉज फुल हो गए हैं। जिसके कारण धाम के आसपास लोग कमरे किराए से ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन पं प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में किया जा रहा है।

 


कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रूद्राक्ष महोत्सव में होटल,लॉज और धर्मशाला फुल हो गए हैं। जिसके कारण श्रद्धालु गांव में रहने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। इसकी वजह से गांव वालों ने अपने घरों को होटल और लॉज में तब्दील कर लिया है।बता दें कि सीहोर ाने वाली सभी ट्रेनें और बसें फुल हैं।
ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2024 : इस मंदिर में जल चढ़ाने से पूरी हो जाती हैं मनोकामनाएं, महाशिवरात्रि पर होती है गुप्त पूजा

 


इन दिनों सीहोर के आसपास के गांववालों को भारी मुनाफा हो रहा है।क्योंकि सीहोर में होटल,लॉज और धर्मशाला फुल होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए मजबूरी में श्रद्धालुओं को गांव में कमरा किराए से लेना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें टेम्परेरी व्यवस्था में ज्यादा पैसे देकर रहना पड़ रहा है। ज्यादातर श्रद्धालु महाराष्ट्र और बिहार से आए हैं।वहीं 4 लाख स्कावायर फीट में बने डोम बुधवार की रात ही फुल हो गए थे।

 


कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई है। इसके लिए आधा घंटे में 70 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाने की मशीनें हैं।इस काम में एक हजार सेवादारों को लगाया गया है। जो कि धाम में आने श्रद्धालुओं को पानी और भोजन की व्यवस्था करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो