script

यहां महिलाएं कर रही हैं अवैध शराब का कारोबार, एक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

locationसीहोरPublished: Nov 11, 2018 12:22:31 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा है अभियान, पुलिस ने अवैध शराब बेचने और हथियार रखने वाले बदमाश दबिश देकर दबोचे

news

यहां महिलाएं कर रही हैं अवैध शराब का कारोबार, एक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

सीहोर. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा अवैध शराब और हथियार के कारोबार को रोकने अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर छह जगह से अवैध शराब जब्त की है। एक जगह अवैध शराब का कारोबार करते महिला को पकड़ा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले भी पकड़े हैं। पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट और हथियार रखने वालों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मण्डी पुलिस ने ग्राम चितावलिया जोड़ से 16 क्वाटर देशी शराब के साथ चितावलिया निवासी वीरेन्द्र सिंह मेवाड़ा पिता कुमेर सिंह मेवाड़ा उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।

 

इसके अलावा नसरुल्लागंज पुलिस ने भी अवैध शराब जब्त की है। यहां पुलिस ने सेमलीपानी निवासी महिला कृपा बाई पत्नी रामनिवास बलाई को 20 क्वाटर और आरिफशाह पुत्र गतीब शाह उम्र 32 साल को 25 क्वाटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शाहगंज पुलिस ने ग्राम नीमटोन निवासी रामप्रसाद पिता हल्कूराम जाटव को १6 क्वाटर और दोराहा पुलिस ने ग्राम नोनीखेड़ी गोसाई निवासी रवि सिंह पिता निर्भय सिंह यादव उम्र 20 साल को 12 क्वाटर देशी शराब के साथ दबोचा है।

नसरुल्लागंज पुलिस ने लाड़कुई में भी अवैध शराब जब्त की है। यहां पुलिस ने लाड़कुई निवासी देवी सिंह पिता रामप्रसाद चौधरी को 18 क्वाटर और जावर पुलिस ने फूडरा निवासी देवकरण पुत्र सेवाराम प्रजापति को 18 क्वाटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

देशी कट्टा दिखाकर धमकी देते युवक को पुलिस ने दबोचा
सीहोर. मंडी थाना पुलिस ने देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को उस समय दबोचा जब वह खुलेआम कट्टा लहराकर दशहत फैला रहा था। युवक के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में पहले के भी कई अपराध दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खजूरिया बंगला थाना श्यामपुर निवासी ओमप्रकाश गौर की चांदबड़ में जमीन है। वह हाथ में अवैध देशी कट्टा लेकर आसपास के लोगों को डरा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि हमराह फोर्स के चांदबढ़ चौराहे आरोपी ओमप्रकाश गौर एक देशी कट्टा लहराते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस आरोपी को रोका और पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी के पास शस्त्र का लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामाला दर्ज कर लिया।

 

यहां भी दबोच अवैध हथियार के साथ
– अहमदपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर छुरी लेकर घूमते करलत पठार निवासी छुटेलाल अहिरवार पिता गोरेलाल अहिरवार उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है।
– बिलकिसगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर छुरी लेकर घूमते फ्रीगंज बिलकिसगंज निवासी मोहम्मद नसीर पिता मो. नसीर हुसैन को गिरफतार किया है।
– बुदनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर घूमते बुदनी निवासी अनीस खां पिता हमीद खां उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है।
– आष्टा पुलिस ने अमलाहा निवासी अनार सिंह पिता घीसीलाल उम्र 27 साल को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर छुरी लेकर घूमतेे दबोचा है।
– थाना नसरूल्लागंज पुलिस ने ग्राम गिल्लौर निवासी मोहनलाल पिता रामअवतार पंवार को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर छुरा लेकर घूमते पकड़ा है।
– शाहगंज पुलिस ने ग्राम सरदानगर निवासी प्रदीप पिता काशीराम बाथरे को सार्वजनिक स्थान पर छुरी लेकर घूमते पकड़ा है।
– दोराहा पुलिस ने ग्राम ग्यारसपुरा निवासी आजाद खां पिता अनवर खां 24 साल को अवैध छुरा के साथ दबोचा है।
– गोपालपुर पुलिस ने मंजाखेड़ी टप्पर निवासी राजू पिता दिलीप कोरकू 25 साल को अवैध छुरी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
– जावर पुलिस ने जावर निवासी रूप सिंह पिता जगन्नाथ सिंह मोगिया को अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर छुरी लेकर घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो