script9 हज़ार साल पहले गायब हुई बस्ती के मिले अवशेष, वैज्ञानिकों ने निकाली ये खास चीजें | The village disappeared 9000 years ago in Israel | Patrika News

9 हज़ार साल पहले गायब हुई बस्ती के मिले अवशेष, वैज्ञानिकों ने निकाली ये खास चीजें

Published: Jul 18, 2019 04:32:30 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

Village Disappeared: इजराइल में मिली सबसे प्राचीन बस्ती
निकली कई अजीबो-गरीब चीजें

 

Village

9 हज़ार साल पहले गायब हुई बस्ती के मिले अवशेष, वैज्ञानिकों ने निकाली ये खास चीजें

नई दिल्ली। इजराइल ( Israel ) में नौ हजार साल ( years ) पुरानी गायब ( Disappeared ) हुई बस्ती के होने के सबूत मिले हैं। वैज्ञानिक ( scientist ) इस बस्ती ( village ) को नवपाषाण काल युग की बता रहे हैं। जिसमें खुदाई करते समय़ कई तरह के उपकरण, आभूषण ( Jewelery ) , मूर्तियां ( sculptures )
और बीज मिले हैं। इसके साथ ही कई ऐसे अवशेष भी मिले हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक जानकारी जुटाने में लगे हैं।
old
पुरातत्वविदों का मानना है कि पश्चिमी यरुशलम से पांच किलोमीटर दूर मोत्ज़ा जंक्शन के पास जिस प्राचीन ( Ancient) बस्ती का पता चला है उसमें 9 हज़ार साल पहले लगभग 3,000 लोग रहा करते थे। वैज्ञानिकों को इस बस्ती में कई तरह के पत्थर, मार्बल और इमारतों का ढांचा मिला है, जिनमें कमरे हुआ करते थे।
इन घरों में लोगों के रहने की कुछ ऐसी चीजें भी मिली हैं जिनसे उनके होने के पक्का सबूत है। जैसे चमकीले पत्थर, शिकार और लड़ाई के दौरान इस्तेमाल होने वाला तीर, अजीबो-गरीब आकार के पत्थर जिन्हें मरने के बाद शरीर के साथ में दफना दिया जाता था। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ छोटे आकार के भी कड़े मिले हैं जो शायद बच्चों को पहनाए जाते होंगे। इसके साथ ही एनाटोलिया के लावे से बने खास पत्थर भी यहां से मिले हैं।
old
इसराइल के पुरातत्व प्राधिकरण के अनुसार, यह खोज क्षेत्र में नवपाषाण काल के बदलाव को इतिहासकारों को समझने में मदद करेगी। इससे पहले यह समझा जाता था कि इस इलाके में कभी इंसानी बस्ती नहीं रही होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो