script

वैज्ञानिकों ने माना दाल-चावल जैसे भारतीय भोजन बीमारियों को मात देने में करते हैं मदद

Published: Sep 19, 2019 02:14:25 pm

Submitted by:

Priya Singh

सिर्फ डीएनए में गड़बड़ी होने से आनुवांशिक बीमारियां नहीं होतीं
अगर आहार सही हो तो वो बीमारी पर रोक भी लगा सकता है
एक शोध में वैज्ञानिकों ने की भारतीय खाने की तारीफ

dal_chawal.jpg

,,

नई दिल्ली। एक शोध में साबित हुआ है कि भारतीय आहार आनुवांशिक बीमारियों रोकने में कारगर साबित होता है। जर्मनी की ल्यूबेक यूनिवर्सिटी में किए गए इस शोध में पता चला है कि सिर्फ डीएनए में गड़बड़ी होने से आनुवांशिक बीमारियां नहीं होतीं। आहार भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। आहार ठीक न हो तो वह ऐसी बीमारी पैदा कर सकता है और अगर आहार सही हो तो वो बीमारी पर रोक भी लगा सकता है। बता दें कि तीन वैज्ञानिकों ने इस शोध को किया है।

मौत के एक साल बाद तक घूमती है इंसान की डेड बॉडी, ऑस्ट्रेलिया की वैज्ञानिक का दावा

genetic.jpg

इन वैज्ञानिकों में रूस के डॉ. अर्तेम वोरोवयेव, इजराइल की डॉ. तान्या शेजिन और भारत के डॉ. यास्का गुप्ता शामिल हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, पश्चिमी आहार आनुवांशिक रोगों को बढ़ाने का काम करता है जबकि भारतीयों का लो कैलोरी आहार ऐसे रोगों से बचाता है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर इस शोध को प्रयोग किया है। ये चूहे पहले से ल्यूपस नाम के रोग से ग्रसित थे इस रोग का सीधा संबंध डीएनए से होता है। इसमें शरीर के अंग जैसे किडनी, दिल, फेफड़े, ब्लड सेल्स, मस्तिष्क और काई अंग नष्ट हो जाते हैं।

 

haldi.jpg

वैज्ञानिकों ने चूहों के एक समूह को फास्टफूड का सेवन कराया और दूसरे समूह को भारत का शाकाहारी आहार- स्टार्च, सोयाबीन तेल, दाल-चावल, सब्जी और विशेषकर हल्दी के इस्तेमाल से बनाए खाने का इस्तेमाल कराया। चूहों का एक समूह ल्यूपस से ग्रसित हो गया और भारतीय खाना खाने वाला समूह ल्यूपस रोग का शिकार होने से बच गया।

ट्रेंडिंग वीडियो