scriptचांद के मामले में शनि ने बृहस्पति को छोड़ा पीछे, वैज्ञानिकों ने सुलझाई ये अनसुलझी गुत्थी | Scientists discovered 20 new moons near Saturn | Patrika News

चांद के मामले में शनि ने बृहस्पति को छोड़ा पीछे, वैज्ञानिकों ने सुलझाई ये अनसुलझी गुत्थी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2019 02:00:57 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

वैज्ञानिकों ने 20 नए चांदों की खोज की

saturn

नई दिल्ली: ब्रह्मांड में नाजाने कितने रहस्य छुपे हैं क्योंकि वैज्ञानिक हर बार कुछ न कुछ रहस्य या कोई बड़ी जानकारी लेकर सामने आते हैं, जो दुनिया को चौंका देती है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने बताया कि शनि ग्रह के इर्द गिर्द चक्कर लगाने वाले चांदों की संख्या अब बढ़कर 82 हो गई है। इससे पहले तक सबसे ज्यादा 79 चांद बृहस्पति के इर्द गिर्द मंडराते देखे गए थे। कार्नेगी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के अंतरिक्षविज्ञानी स्कॉट शेपर्ड ने कहा ‘ये पता लगाना बड़ा मजेदार रहा कि शनि अब वास्तव में चांद के मामले में सरताज है।’

saturn2.png

शेपर्ड और उनकी टीम ने हवाई के एक टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके शनि के नए चांदों की तलाश इस साल गर्मियों में की। शेपर्ड के मुताबिक, अभी 100 और छोटे चांद शनि के चक्कर लगा रहे हैं जिनकी तलाश की जानी बाकी है। शनि का चक्कर लगाने वाले 5 किलोमीटर के व्यास वाले और बृहस्पति का चक्कर लगाने वाले 1.6 किलोमीटर जितने छोटे चांदों का पता लगा लिया है। बृहस्पति की तुलना में शनि के इर्द गिर्द छोटे चांदों का पता लगाना ज्यादा मुश्किल है क्योंकि शनि पृथ्वी से बहुत दूर है।

saturn.png

वैज्ञानिकों ने जिन 20 नए चांदों की खोज शनि के चारों और की, इनमें से 17 उसके ईर्द गिर्द उल्टी दिशा में चक्कर लगा रहे हैं जबकि 3 उस दिशा में चक्कर काट रहेहैं जिस दिशा में शनि खुद घूमता है। इन चांदों की शनि से दूरी इतनी है कि इन्हें एक परिक्रमा पूरी करने में 2-3 साल लग रहे हैं। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि सौरमंडल का सबसे बड़ा तारा अब भी बृहस्पति के पास ही है। गेनीमेडे चांद पृथ्वी के आकार का लगभग आधा है। वहीं शनि के पास मिले सभी 20 चांद काफी छोटे हैं। इनमें से सभी का व्यास लगभग 5 किलोमीटर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो