script

ग्लोबल वार्मिंग के कारण डूबने वाला है यूरोप का खूबसूरत शहर वेनिस, 1 मिमी तक बढ़ा पानी

Published: Jul 14, 2019 01:31:54 pm

Submitted by:

Deepika Sharma

Global Warming: ग्लोबल वार्मिंग का शिकार हो रहा है ये शहर
1 मिलीमीटर तक बढ़ गया है वेनिस शहर में पानी
वैज्ञानिकों ने ठहराया इंसान की गतिविधियों को जिम्मेदार

city

ग्लोबल वार्मिंग के कारण डूबने वाला है यूरोप का खूबसूरत शहर वेनिस, 1 मिमी तक बढ़ा पानी

नई दिल्ली। यूरोप ( Europe ) का एक खूबसूरत शहर जल्द ही दुनिया के नक्शे से गायब होने वाला है। इस जगह का नाम वेनिस है। दरअसल, बड़ी-बड़ी इमारतों के लिए मशहूर वेनिस ग्लोबल वार्मिंग ( global warming ) का शिकार हो गया है। अब ये धीरे-धीरे पानी ( water ) मेंं समाता जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक हर साल 0.8 से लेकर 1 मिलीमीटर पानी बढ़ने की वजह से वेनिस डूब रहा है।
एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव के चलते ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। इसका असर वेनिस पर दिखने लगा है। इस बात की चेतावनी ( warning ) वैज्ञानिकों ने चार साल पहले ही दे दी थी। इस तरह से अचानक हो रहे कुदरत के बदलावों को देखते हुए वैज्ञानिक ( scientist ) प्रकृति ( nature ) के अलावा इंसानों को इसका अधिक जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रिसर्चरों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन वेनिस शहर पूरा ही पानी में डूब जाएगा। हर साल वेनिस के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है और इससे एक बड़ी तबाही आने का अंदेशा बना हुआ है।
venice
रिपोर्ट ( report ) में ये भी लिखा गया था कि अगर जल्द से जल्द ग्लोबल वार्मिंग को कम नहीं किया गया तो वेनिस शहर धीरे-धीरे पानी में समा जाएगा। शोध के अनुसार-2100 से पहले भूमध्य सागर में जलस्तर 140 सेमी तक बढ़ने का अनुमान है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के कारण समुद्र के स्तर में वृद्धि होती जा रही है, जिसके कारण उत्तर एड्रियाटिक और इटली के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में 176 मील लंबे समुद्र तट को निगलने की भविष्यवाणी की गई है। इसी में वेनिस जैसा प्राचीन और प्रतिष्ठित शहर भी शामिल है।
city
बता दें कि वेनिस शहर साल में चार बार हाई टाइड के कारण बाढ़ग्रस्त हो जाता है, लेकिन सैटेलाइट डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक वेनिस शहर लगातार डूबता जा रहा है। वैज्ञानिक इसके पीछे का एक कारण ये भी बताते हैं कि जिन सेडिमेंट्स पर यह शहर बना है, उनके घिसाव के कारण भी ऐसा हो सकता है। इतना ही नहीं आए दिन इंसान कंस्ट्रक्शन वर्क कर रहे हैं, इससे प्राकृति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस साल भी इसका नकारात्मक असर इस शहर पर देखा जा सकता है।
ci8ty
वैज्ञानिक सैटेलाइट की मदद से वेनिस शहर पर नजर रख रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- इटली के एक शीर्ष हेरिटेज ग्रुप इटालिया नोस्त्रा ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि वह वेनिस शहर को ऐसे शहरों की सूची में डाल दे, जिनके लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। लंदन की एक रिसर्च में वेनिस शहर के अलावा इटली के 33 राज्य भी खतरे के निशान पर बताए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो